Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एसीपी की खुली धमकी- खाल खिंचवा लूंगा!

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ है जो अग्निवीर अमृतपाल सिंह प्रकरण में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा बीएचयू गेट, वाराणसी पर कल किए गए प्रदर्शन से संबंधित बताया गया है.

28 सेकंड के इस वीडियो के अंत में एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ज्यादा पर्सनल मत होना, नहीं तो खाल खिंचवा लूंगा.

अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में डीजीपी यूपी तथा अन्य को शिकायत भेजते हुए प्रकरण में यथोचित कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि एक पुलिस अफसर द्वारा इस प्रकार की भाषा का खुलेआम प्रयोग यह साबित करता है कि मौजूदा सरकार में पूरी तरह पुलिसया राज कायम हो गया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक सीनियर पुलिस अफसर द्वारा इस प्रकार के शब्दों का सार्वजनिक प्रयोग किए जाने के विरोध में वे स्वयं वाराणसी जाएंगे और एसीपी भेलूपुर से अपनी खाल खिंचवाएं का अनुरोध करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन