Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गौतम अडानी के पास एक रास्ता है…

अरुणेश सी दवे-

गौतम दास के पास अब एकमात्र चारा है कि ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयर भारतीयों को चिपका कर इतनी रकम जुटा ले जो आगे डेढ़ साल तक उसकी गाड़ी खींचने में सक्षम हो।

काम कठिन नहीं है ग्रुप के अस्सी पच्यासी फीसद शेयर उसके ही पास है। रेट भी 2020 की तुलना में चार से पांच गुना मिल रहे हैं। शेयर चिपकाने का मोड्स आपरेंडी भी सरल है अपने शेयरों को निफ्टी के इनडाईसेस में शामिल करवा लेना। इससे इन इनडाईसेस में निवेश करने वालों का धन परोक्ष रूप से अडानी के शेयरों में निवेशित हो जाएगा। अडानी पावर और विल्मर को निफ्टी ने शामिल करने की घोषणा कर ही दी है। धीरे धीरे बाकी भी शामिल हो जाएंगे।

सरकार तो उसकी ही है सुप्रीम कोर्ट की जांच में आपराधिक गतिविधियों का खुलासा भी हो गया तो जुर्माना पटा छूट जाएगा।

डेढ़ साल में चौकीदार फिर चुन लिया गया तो फिर कौन पूछने वाला है अगली बार विदेशों से धन जुटाने की मूर्खता क्यों करना जब भारत में ही देशभक्त भारतीयों का अरबों खरबों पवित्र धन मौजूद है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन