Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नवभारत टाइम्स के पत्रकार के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

-दिलीप यादव-

आरोपी कोतवाल के ऊपर कार्यवाही न किए जाने की स्थिति में पत्रकार ने दी एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह करने की धमकी

अमेठी में रविवार की शाम पुलिस चेकिंग के दौरान जनता से दुर्व्यवहार कर रही अमेठी कोतवाली पुलिस का जब पत्रकार आदित्य मिश्रा द्वारा वीडियो बनाया जाने लगा तभी पुलिस वालों ने पहुंचकर मोबाइल छीन लिया।

कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर द्वारा परिचय पूछा गया तब उसने बताया कि मैं नवभारत टाइम्स का जिले का ब्यूरो चीफ हूं।

इसके बावजूद कोतवाल महोदय का पारा कम नहीं हुआ। उन्होंने गंदी गंदी गालियां देते हुए पत्रकार के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस पर पत्रकार आदित्य अपना मोबाइल लेकर भाग गए और कुछ ही दूरी पर जाकर उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कांत राय को फोन लगाकर मामले की सूचना दी।

कोतवाल ने दबंगई दिखाते हुए अपनी गाड़ी पर बैठ कर गाड़ी में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पत्रकार को भद्दी भद्दी गालियां दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी का फोन जब कोतवाल के मोबाइल पर आया तब जाकर वह शांत हुआ। पत्रकार आदित्य मिश्रा ने इस मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय ने आज दोपहर को पत्रकार को बुलाकर पूरी दास्तान जानी। इसके उपरांत पत्रकार ने गौरीगंज से पुलिस कार्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह से अपनी तकलीफ और व्यथा सुनाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी प्रतिनिधिमंडल ने मुझ से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है। मैंने जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी है। जैसे ही जांच रिपोर्ट आ जाती है तत्काल इस मामले पर कार्यवाही की जाएगी।

पत्रकार ने बताया कि पुलिस कप्तान महोदय ने कहा है कि लौटती डाक से जांच रिपोर्ट आज आने के बाद तत्काल कार्यवाही की जाएगी। अतः पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही का मैं इंतजार कर रहा हूं। यदि संबंधित इंस्पेक्टर श्यामसुंदर के ऊपर कार्यवाही नहीं की जाती है तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।

देखें पीड़ित पत्रकार का बयान, क्लिक करें- https://twitter.com/yashbhadas/status/1300405365654183938?s=19

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन