Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बसपा नेता नसीमुद्दीन के काफिले पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने पत्थर और डंडों से किया हमला (देखें वीडियो)

आगरा के कुबेरपुर में आज बहुजन समाज पार्टी के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले पर हमला किया गया. नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले पर पत्थर और डंडों से हमले के दौरान डंडों में काले झंडे लगाए गए थे. नसीमुद्दीन के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी किया हमलावरों ने. कुछ लोगों ने सड़क पर लेटकर काफिला रोकने का प्रयास किया. नसीमुद्दीन सिद्दीकी का विरोध करने वाले स्वाति सिंह के समर्थक थे जो दर्जनों की तादाद में आगरा कानपुर हाई-वे पर सुबह आठ बजे से ही आकर जम गए थे.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने काफिले के साथ दोपहर करीब एक बजे यहां से गुज़र रहे थे तभी ये लोग हमलावर हो गए. काफिले की गाड़ियों पर डंडे मरे गए और शीशे तोड़ दिए गए. मौके पर मौजूद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी के काफिले की गाड़ियां निकल पायीं. हालाँकि नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गाड़ी को हमलावर रोक नहीं पाये और वो निकल गए.

प्रदर्शनकारियों में से एक राम प्रताप चौहान का कहना है कि नसीमुद्दीन के काफिले को रोककर यहां पर हजारों संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने काले झंडे दिखाने का काम किया है. अब यह हम प्रशासन को भी बताना चाहते हैं कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न ना करें. हम लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जो शब्द बोले हैं, हम अपने दुश्मन के लिए भी ऐसे शब्द नहीं बोलते. उन शब्दों को जब तक वह वापस नहीं लेगा, क्षत्रिय समाज उनका विरोध करता रहेगा. मायावती को इन्हें पार्टी से बाहर निकालना चाहिए.

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

https://youtu.be/_w2JytR-9ws

https://youtu.be/t-xNDJp5BgM

आगरा से सैय्यद शकील की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन