Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आगरा में यूट्यूब चैनल की रिपोर्टर ममता रॉय व पति के साथ मारपीट – देखें वीडियो

ममता के पति के साथ मारपीट करते युवक

मदन मोहन सोनी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूट्यूब चैनल इंडिया राइज टीवी (India Rise TV) में कार्यरत मीडियाकर्मी ममता राय व उनके पति के साथ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की और बंदूक की बट से प्रहार किया। घटना की पूरी वीडियो सीसीटीवी में क़ैद हो गई। फ़िलहाल आगरा पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

घटना थाना ताजगंज क्षेत्र की है जहां ममता राय नाम की मीडिया कर्मी के घर के पास में ही रहने वाले रविंद्र यादव, उनकी पत्नी माला और उनका पुत्र राहुल यादव ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया। जब मीडियाकर्मी ममता राय ने घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की तो इन दबंगों ने उनको भी पकड़ कर बेरहमी से मारपीट की। ममता राय के पति के सिर पर बंदूक की बट से प्रहार किया। पति के गंभीर चोटें आयी उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया उनका इलाज चल रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन