Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनोज पमार होंगे हिंदुस्तान आगरा के संपादक, अजय शुक्ल पहुंचे इंडिया न्यूज

हिंदुस्तान अखबार की आगरा यूनिट से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां के संपादक अजय शुक्ल ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि अजय शुक्ल नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज के रीजनल चैनल में करने जा रहे हैं जहां उन्हें संपादक बनाया जा रहा है. वहीं, अजय शुक्ल के जाने के बाद आगरा में हिंदुस्तान अखबार का नया संपादक मनोज पमार को बनाया गया है.  मनोज फिलहाल हिंदुस्तान के दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत थे. उससे पहले मनोज पमार हिंदुस्तान में ही बनारस, कानपुर, रांंची समेत कई बड़ी यूनिटों के संपादक रहे हैं.

अजय शुक्ल पहले भी इंडिया न्यूज समूह के हिस्से रह चुके हैं. वे तब इस ग्रुप के आज समाज नामक अखबार के संपादक हुआ करते थे. अजय इंडिया न्यूज चैनल संचालित करने वाली कंपनी आईटीवी समूह के नार्थवेस्ट इंडिया रीजन के सभी उत्पादों के चीफ एडीटर मल्टीमीडिया के पद पर 15 जून 2018 को ज्वाइन करेंगे.

वह इंडिया न्यूज के रीजनल चैनल हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ मैट्रो बुलेटिन के साथ ही आज समाज, द संडे गार्जियन और अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यूज एक्स के ब्यूरोज को भी हेड करेंगे. वह भविष्य में लांच होने वाले अन्य वेंचर्स में भी अहम भूमिका निभाएंगे. अजय नार्थवेस्ट इंडिया के मुख्यालय चंडीगढ़ में बैठेंगे और आईटीवी नेटवर्क के सीएमडी कार्तिक शर्मा को रिपोर्ट करेंगे.

44 वर्षीय अजय शुक्ल देश अभी एचटी मीडिया ग्रुप के हिंदुस्तान अखबार के ब्रज क्षेत्र के 14 संस्करणों के संपादक की भूमिका सवा दो साल से निभा रहे थे. इसके पहले दिल्ली एनसीआर के चार माह तक संपादक रहे. उन्होंने हिंदुस्तान के डिजिटल प्लेटफार्म पर भी बेहतरीन काम किया और फिर हिंदुस्तान स्मार्ट लांच कर नया रीडर कनेक्ट बनाया. उन्होंने एफएम रेडियो फीवर ब्रज क्षेत्र में लांच करवाकर उसमें सूचनात्मक खबरों से जोड़ा.

अजय अमर उजाला चंडीगढ़ संस्करण में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने दैनिक भास्कर में इन्वेस्टीगेशन हेड (नार्थ इंडिया) की भूमिका में बेहतरीन रिपोर्टिंग की. इसके पहले उन्होंने दैनिक जागरण लखनऊ और उत्तराखंड में भी काम किया. दैनिक आज तथा स्वतंत्र चेतना सहित कई अन्य मीडिया संस्थानों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन