Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस कथित पत्रकार अक्षत सरोत्री से सावधान रहना, पैसे उधार माँग कर हड़प लेता है!

इस तस्वीर को गौर से देख लीजिए। इसका नाम अक्षत सरोत्री है। हिमाचल प्रदेश में पालमपुर का रहने वाला है और डेढ़ दशक से दिल्ली एनसीआर में नौकरी करता है।

इसके संदिग्ध आचरण के कारण इसे एएनआई से बर्खास्त किया जा चुका है।

इसने दर्जनों लोगों से उधार के नाम पर पैसे ले रखे हैं लेकिन किसी का पैसा लौटा नहीं रहा है। ये प्रोफेशनल बेगर है।

एक पीड़ित ने बताया कि पैसे वापस लौटाने की बात कहे जाने पर ये हर बार एक नया बहाना बना कर नई तारीख दे देता है। ऐसा करते करते वह इतना लंबा खींच देता है कि लोग पैसे डूबा मानकर भूलने लगते हैं। शुरुआत में यह फ़ोन उठाएगा, रिप्लाई करेगा फिर लम्बा वक़्त गुज़र जाने के बाद फ़ोन उठाना और मैसेज का रिप्लाई करना बंद कर देता है।

सबसे मजेदार है कि इसने एक्स पर पैसे देकर ब्लू टिक ले रखा है। मतलब ट्विटर (अब एक्स) को देने के लिए पैसे हैं लेकिन उधार लौटाने के लिए नहीं है।

कुछ लोगों का कहना है कि ये अक्षत सरोत्री कामकाज में बहुत कमजोर है जिस कारण यह किसी एक जगह टिक कर काम नहीं कर पाता। जहाँ जाता है वहाँ लड़ाई धमकी मेलबाज़ी का सहारा लेता है।

तो मीडिया वालों सावधान रहना। पैसे इसे भूलकर न देना। अगर इसने आपका या आपके किसी परिचित का पैसा मार रखा है तो भड़ास को डिटेल [email protected] पर मेल करें। इसकी कुंडली खोलने का काम जारी रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन