Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आलोक श्रीवास्तव, कुमार भवेश चंद्र, अजीत पंवार, अमन चोपड़ा, वीरेंद्र सांघी, सतीश त्रिपाठी, रूप कुमार के बारे में सूचनाएं

आलोक श्रीवास्तव के बारे में सूचना है कि उन्होंने भास्कर ग्रुप की मैग्जीन अहा जिंदगी से इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से इस मैग्जीन के संपादक के रूप में कार्यरत थे.

आलोक श्रीवास्तव के बारे में सूचना है कि उन्होंने भास्कर ग्रुप की मैग्जीन अहा जिंदगी से इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से इस मैग्जीन के संपादक के रूप में कार्यरत थे.

अमर उजाला से कुमार भवेश चंद्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे सात वर्षों से अमर उजाला में थे. पहले वे अमर उजाला लखनऊ,  फिर गोरखपुर एडिशन के संपादक बने. बाद में उनका तबादला कानपुर कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. वे न्यूज24 में भी काम कर चुके हैं. भवेश लखनऊ में नेशनल वॉयस चैनल के एडिटर बने हैं.

दैनिक भास्कर पटना के पत्रकार अजीत पंवार ने इस्तीफा दे दिया है और नवभारत टाइम्स दिल्ली से जुड़ गए हैं. वे हिन्दुस्तान बनारस में भी रह चुके हैं.

एबीपी न्यूज के एंकर अमन चोपड़ा ने चैनल को इस्तीफे का नोटिस थमा दिया है. वे जी न्यूज में जाने वाले हैं. अमन राज्यसभा टीवी, न्यूज एक्सप्रेस, आईबीएन आदि में काम कर चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सांघी का शुक्रवार को जयपुर में निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे. सांघी पीटीआई भाषा और समाचार भारती के ब्यूरो प्रमुख रह चुके थे. उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं.

सतीश त्रिपाठी ने अपनी नई पारी नेशनल वॉयस में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में शुरू की  है। सतीश त्रिपाठी इससे पहले लाइव टुडे में असाइनमेंट डेस्क पर थे। इसके भी पहले सतीश त्रिपाठी आजतक में थे। सतीश त्रिपाठी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है।

दैनिक हिंदुस्तान में कार्यरत रूप कुमार ने नौकरी छोड़ कर वकालत शुरू की थी लेकिन तीन दिन पहले उन्होंने दैनिक भास्कर भागलपुर में ज्वाइन कर लिया है. वह यहां पर पूर्णिया डेस्क का काम संभालेंगे.    

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन