Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

‘नमस्ते ट्रंप’ ने अवैध भारतीयों की पहली खेप ‘हाउडी मोदी’ को वापस लौटाई!

मनीष दुबे-

मेरिका में ट्रंप सरकार के सत्ता में आते ही भारत को झटके पर झटका मिल रहा है। पहला झटका मोदी को शपथ समारोह का न्यौता नहीं दिया और अब दूसरा झटका दिया है अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को निकालने का फैसला करके।

अमेरिका से भारतीयों की वापसी की पहली खेप आ भी गई है। बहरहाल, हम इस पर बाद में बात करेंगे.. सबसे पहले आपको फिर से बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप को न्योतकर भारत में क्या-क्या लीलाएं रचवाई थीं। यहां तक की इस बार जीत के लिए हवन-पूजन तक कराया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा को यादगार बनाने के लिए कई बड़े आयोजन कराए थे। इसमें मुख्य रूप से “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम शामिल था, जिसे अहमदाबाद, गुजरात के मोटेरा स्टेडियम (अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में आयोजित किया गया था।

ट्रंप के भारत आने पर क्या कुछ हुआ-कराया गया?…

  1. “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम – यह कार्यक्रम अमेरिका में हुए “हाउडी मोदी” इवेंट की तर्ज पर आयोजित किया गया था। इसमें 1 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे।
  2. साबरमती आश्रम की यात्रा – ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प ने साबरमती आश्रम का दौरा किया और चरखा चलाने की कोशिश की।
  3. ताजमहल भ्रमण – ट्रम्प परिवार ने आगरा में ताजमहल का दौरा किया।
  4. व्यापार और रक्षा समझौते – इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सौदों पर चर्चा हुई, जिसमें अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टरों की खरीद का समझौता हुआ।
  5. दिल्ली में आधिकारिक वार्ता – दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और कूटनीतिक संबंधों को लेकर कई समझौतों पर चर्चा हुई।

यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और मोदी-ट्रम्प की दोस्ती को दर्शाने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया था। लेकिन अमेरिका और भारत यानी ट्रंप और मोदी की दोस्ती कितनी निखार ला रही है, यह देखने सुनने को मिल ही रहा है।


मूल खबर-

ट्रंप ने भक्तों के साथ अमेरिका में बहुत भयानक कुकर्म कर दिया, देखें वीडियो https://www.bhadas4media.com/america-se-nikale-gaye-bhakt/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन