Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंगडम सोसाइटी में ‘सिक्योरिटी घोटाले’ का बड़ा खुलासा, रेजिडेंट्स का फूटा गुस्सा. रात में हंगामा, पुलिस बुलाई गई

आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंगडम सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलने के बाद हालात विस्फोटक हो गए हैं। रेजिडेंट्स ने एक बड़े ‘सिक्योरिटी घोटाले’ का आरोप लगाते हुए बताया कि जहां एक ओर हर महीने 175 गार्डों की पूरी बिलिंग सिक्योरिटी एजेंसी को की जा रही है, वहीं हकीकत में सोसाइटी की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

एजेंसी को काम संभाले छह महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जमीनी सच्चाई चौंकाने वाली है। आज रात रेजिडेंट्स द्वारा की गई औचक गिनती में सिर्फ 28 गार्ड ही मौके पर मौजूद पाए गए। आरोप है कि रजिस्टर में सभी गार्डों की फर्जी हाजिरी लगाकर करोड़ों के फर्जी बिल बनाए जा रहे हैं और सोसाइटी के फंड को खुलकर लूटा जा रहा है।

रेजिडेंट्स ने सीधे तौर पर एडहॉक एओए और सिक्योरिटी एजेंसी की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सुनियोजित खेल है—पूरे पैसे वसूले जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा सेवाएं नाम मात्र की भी नहीं दी जा रहीं।

मामला तब और गरमाया जब जिम्मेदार लोग अटेंडेंस रजिस्टर दिखाने में नाकाम रहे और मौके पर गार्डों की भारी कमी उजागर हो गई। आक्रोशित रेजिडेंट्स ने विरोध में बचे-खुचे गार्डों को गेट से बाहर कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और तुरंत पुलिस को बुलाना पड़ा।
रेजिडेंट्स का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि एक संगठित वित्तीय घोटाला है, जिसमें सीधे-सीधे सोसाइटी के निवासियों की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

रेजिडेंट्स ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, एडहॉक एओए और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी की भूमिका की जांच हो, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सोसाइटी में पारदर्शी एवं मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए।

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो रेजिडेंट्स बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन