Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आनंद पांडे को दैनिक भास्कर में कल्पेश याग्निक की जगह मिलेगी, हुआ ट्रांसफर

जानकारी मिली है कि दैनिक भास्कर, दिल्ली के संपादक आनंद पांडेय का तबादला भोपाल कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि कल्पेश याग्निक के निधन से खाली हुए पद पर आनंद पांडेय को बिठाया जाएगा. दैनिक भास्कर के भोपाल आफिस में नेशनल आइडिएशन न्यूज रूम की कमान आनंद पांडेय को दी जाएगी.

चर्चा है कि आनंद पंद्रह अगस्त के बाद अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे. आनंद पांडेय दैनिक भास्कर के भोपाल आफिस में पहले भी काम कर चुके हैं. बीच में वे नई दुनिया अखबार चले गए थे जहां उन्हें ग्रुप एडिटर का दायित्व मिला था.

आनंद पांडे को माधव राव सप्रे’ राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. आनंद पत्रिकारिता के क्षेत्र में दो दशक से ज्यादा वक्त से सक्रिय हैं. वे प्रिंट, टीवी और रेडियो तीनों माध्यमों के विशेषज्ञ हैं. आनंद पांडेय ने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर, इंदौर से की थी. वे जी न्यूज और आईबीएन7 चैनल में भी रह चुके हैं.

सूत्रों का कहना है कि आनंद पांडेय को दैनिक भास्कर ग्रुप एडिटर का पद तो नहीं दे रहा है लेकिन दायित्व ग्रुप एडिटर जैसा ही होगा. उन्हें कल्पेश याग्निक वाले सारे काम करने होंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि भास्कर प्रबंधन ने कल्पेश याग्निक के निधन से खाली हुई जगह पर बिठाने के लिए किसी बाहर के आदमी को लाने की जगह अपने ही लोगों पर भरोसा किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन