Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रेस क्लब महासमुंद के आनंदराम साहू बने अध्यक्ष

रायपुर । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला प्रेस क्लब की वार्षिक आमसभा और द्विवर्षीय कार्यकाल 2018-20 के लिए निर्वाचन शुक्रवार 30 मार्च 2018 को हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव तीन पदों के लिए सीधा मुकाबला हुआ। अध्यक्ष आनंदराम साहू ने निवृत्तमान अध्यक्ष हेमंत राठौड़ को कांटे की टक्कर में एक मत के अंतर से पराजित किया । साहू को 14 और राठौड़ को 13 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधा मुकाबला में दिनेश पाटकर को 17 और उत्तरा विदानी को 11 वोट मिले। इस तरह से दिनेश पाटकर उपाध्यक्ष चुने गए। महासचिव पद के लिए भी सीधा मुकाबला हुआ । ललित मानिकपुरी को 11 और रत्नेश सोनी को 17 वोट मिले । इस तरह रत्नेश सोनी महासचिव चुने गए। शेष पदों में आशुतोष शर्मा सहसचिव, विजय चौहान कोषाध्यक्ष, संजय यादव संगठन एवं प्रचार सचिव, प्रभात महंती का सांस्कृतिक सचिव के लिए एकल नामांकन होने से सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चार कार्यकारिणी सदस्यों के लिए किसी का नामांकन नहीं आने से इसकी पूर्ति और मनोनयन का विशेषाधिकार निर्वाचन अधिकारी शकील लोहानी और सहायक निर्वाचन अधिकारी दाऊलाल चंद्राकर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंदराम साहू को दिया। कार्यकारिणी में उत्तरा विदानी, ललित मानिकपुरी, विपिन दुबे और पोषणलाल कन्नौजे को मनोनीत किया गया है।

आमसभा की शुरुआत प्रेस क्लब के संरक्षक बाबूलाल साहू, संजय डफले, राजेश शर्मा और निवृत्तमान अध्यक्ष हेमंत राठौड़ ने विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना करके की । बाद निवृत्तमान कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी ने प्रेस क्लब के आय-व्यय और प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया। सांस्कृतिक भवन निर्माण समिति के पदेन संयोजक आनंदराम साहू ने प्रेस क्लब के गौरवशाली इतिहास और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संरक्षक सालिकराम कन्नौजे, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम कुमार तिवारी सुमन, भरत यादव, अजय पांडेय, जसवंत पवार, संजय महंती, राकेश झाबक, ऐतराम साहू, केपी साहू, विपिन दुबे, रवि विदानी, पोषण कन्नौजे, आशीष साहू, प्रज्ञा
चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। आनंदराम साहू को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभचिंतक शुभकामनाएं दे रहे हैं। बताया गया है कि प्रेस क्लब महासमुंद की स्थापना वर्ष 1975 में हुई। बाद वर्ष 2000 में संस्था का रजिस्ट्रार,
फर्म एंड सोसाइटी से विधिवत पंजीयन हुआ। 17 वर्षों के प्रयास के बाद हाल ही में यहां प्रेस क्लब भवन का निर्माण प्रारंभ हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन