Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अखिलेश यादव की आंख की किरकिरी अनंत जनाने ने एनडीटीवी से इस्तीफा दिया

लखनऊ से खबर है कि एनडीटीवी अंग्रेजी चैनल के यूपी ब्यूरो चीफ अनंत जनाने ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अनंत तीन वर्षों से लखनऊ में थे. उससे पहले वे मुंबई और दिल्ली में भी एनडीटीवी के लिए रिपोर्टिंग करते रहे. अनंत जनाने तेवरदार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. लखनऊ में उनकी रिपोर्टिंग के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी नाराजगी खुलेआम जाहिर की थी.

चर्चा यह भी है कि अखिलेश यादव की आंखों की किरकिरी होने के कारण ही अनंत जनाने को एनडीटीवी से रुखसत होना पड़ा. अनंत जनाने ने लखनऊ में रहकर कई बड़ी खबरें ब्रेक की. धारधार रिपोर्टिंग और तेवर के कारण अनंत जनाने सत्ता सिस्टम की आंखों में वे चुभते थे. नीचे उन कुछ खबरों का लिंक है जो अनंत जनाने से संबंधित है. इन खबरों को पढ़कर जान सकते हैं कि अनंत जनाने से यूपी की सपा सरकार कितनी चिढ़ती थी. लखनऊ में आमतौर पर पत्रकार सत्ता का चारण माना जाता है. इनके बीच अनंत जनाने सच्चे पत्रकार की तरह काम करते रहे जिसके कारण सत्ता प्रतिष्ठान उनसे खार खाए बैठा था.

आपको भी कुछ कहना-बताना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें.

अनंत जनाने से संबंधित पुरानी खबरें…

सीएम अखिलेश के बर्ताव पर एनडीटीवी के अनंत जनाने ने लिखकर दिया जवाब

xxx

सौम्य व्यवहार के लिए विख्यात यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश ने पत्रकार के साथ अलग ही रंग दिखाया (देखें वीडियो)

xxx

राहत शिविरों पर पत्रकार के सवाल पूछते ही क्यों आग बबूला हो गए सीएम ‘सर’? (देखें वीडियो)

xxx

एनडीटीवी के पत्रकार के साथ इस तरह की भाषा बताती है कि मुख्यमंत्री जी कितने असंवेदनशील और अपरिपक्व हैं

xxx

डिप्टी एसपी जिया ने आत्मरक्षा में प्रधान के भाई को गोली मारी और फिर गुस्साई भीड़ में से किसी ने इस अफसर को गोली मार दी!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन