Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एंकर फंस गया स्पा वाली के चक्कर में, उतर गए कपड़े!

यशवंत सिंह-

नोएडा के एक पत्रकार का कहना है कि ये एंकर न्यूज चैनल वाला नहीं है, यूट्यूब चैनल वाला है. जो भी है, पर है तो एंकर ही. इसका बाकायदा आफिस है, जैसा कि एफआईआर में जिक्र है. पत्रकारिता में आने वाले ज्यादातर लौंडे सीधे एंकर बनना चाहते हैं. इसके लिए वे चेहरा कपड़ा बिलकुल मांज कर रखते हैं, चमाचम, टनाटन. ये महोदय भी लपड़झन्नू टाइप चलतापुर्जा एंकर थे. जहां देखा सुंदर लड़की कि लपलपा कर उधर हो लिए.

इन एंकर महोदय को एक मॉल में एक लड़की मिली. फटाक से इन्होंने नंबर एक्सचेंज किया.

इसके बाद होने लगी वाट्सअप कालिंग.

एक दिन मिलने का भी दिन आया.

लड़की ले गई अपने फ्लैट पर तो वहां एक और लड़की मिली.

एक के साथ एक फ्री आफर!

एंकर महोदय की आंखें निकल कर बाहर आने को ही थी कि लड़कियों ने इन्हें बीयर पेश कर दिया… एंकर महोदय सोचने लगे कि भगवान ने उसकी क्या किस्मत लिखी है… जब देता है उपर वाला तो छप्पर फाड़ के देता है…

एंकर ने बीयर गटागट करना शुरू किया, इधर लड़कियों ने कपड़े उतारने.

कमरे में एंकर और इन लड़कियों के अलावा थर्ड पार्टी भी थी जो हिडन थी. हिडन थर्ड पार्टी हिडन कैमरे से अपना काम जारी रखे हुए थी.

ऐसा लगता है कि ऐन बीच कार्यक्रम में उपर वाले को नींद आ गई जिससे एंकर की किस्मत फल्क्चुवेट करते हुए शटडाउन मार गई.

थर्ड पार्टी ने हिडन का टैग उतार फेंका और एंकर महोदय का गर्दन की तरफ हाथ बढ़ा दिए.

गर्दन हाथ में दबोचने के बाद एंकर की कार की चाभी छीन ली गई, पर्स से पैसे निकाल लिए गए…

इसके बाद नीली पीली चलचित्र की नुमाइश कर एंकर को समर्पण के लिए तैयार कर दिया गया…

स्पा वालियों की किस्मत तगड़ी चल रही थी… लाकडाउन की मार से मरी जा रहीं स्पा वालियों का ये धंधा चोखा चल रहा था. पर पता नहीं क्यों, बेरहम उपर वाले ने इनकी किस्मत के साथ लोचा कर दिया.

लुटापिटा एंकर घर लौटा. एक दिन हिम्मत जुटा कर पुलिस के पास पहुंचा…

अब सब कथा आपको यहीं बता देंगे तो आगे दी जा रही एफआईआर और न्यूज कटिंग के डिटेल क्यों पढ़ेंगे…. तो थोड़ी मेहनत आप भी करिए… नीचे के अटैचमेंट्स पर नजर डालिए….

वैसे अंत में एक बात पूछ लूं, क्या एंकर महोदय अब भी सुंदर लड़की देख लपलपा कर नंबर एक्सचेंज करने की हिम्मत जुटा पाएंगे?

कहा तो गया है, आदतें बहुत मुश्किल से बदलती हैं! या यूं कहें कि आदतें मरने के बाद ही बदलती हैं!!

जो भी हो, एंकर महोदय को स्पा वालियों की ये मार लंबे समय तक याद जरूर रहेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन