Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मेरठ में ANI के पत्रकार के साथ कवरेज करने के दौरान बुरी तरह मारपीट…

ANI के पत्रकार के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में क़ैद मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी

मदन मोहन सोनी-

उत्तर प्रदेश के ज़िला मेरठ में विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने न्यूज़ एजेंसी ANI के रिपोर्टर के साथ कवरेज करने के दौरान मारपीट कर दी। ANI का रिपोर्टर वहाँ पहले से हो रही एक घटना का वीडियो बना रहा था।

ANI पत्रकार रवि गुप्ता से बातचीत करने पर बताया कि वह रोज़ की तरह अपने घर से निकले थे रास्ते में उन्होंने देखा कि एमडीए के गेट पर भीड़ इकट्ठी थी। भीड़ में मेरठ विकास प्राधिकरण के कई सारे कर्मचारी एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे , तब रवि ने इसे खबर को कवर करने की कोशिश की तो मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा उन्हें भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए उनके साथ भी मारपीट की गई व उनका मोबाइल तोड़ दिया गया। शोर शराबा सुनकर बग़ल में स्थित सूचना अधिकारी के कर्मचारी आ गये उनके पहचान करने पर उन्होंने बताया कि यह ANI के पत्रकार हैं तब जाकर MDA के कर्मचारी रुके।

यह पूरी घटना मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) के मुख्य गेट पर हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही ANI के पत्रकार के साथ मारपीट की घटना सोशल मीडिया में सुर्ख़ियों में आ गई। लोग सोशल मीडिया पर अपने अपने तरीक़े से खेद प्रकट करने लगे फ़िलहाल रवि की तहरीर व वीडियो में मारपीट करने वाले कर्मचारियों की पहचान करने के बाद 04 लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द व 10 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ थाना सिविल लाइन में मुक़दमा लिखा गया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन