Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनिल राय ‘नेटवर्क18’ समूह के एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) बने

अभी तक ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ चैनल के मैनेजिंग एडिटर के रूप में कमान संभाल रहे अनिल राय ने नई पारी की शुरुआत नेटवर्क18 समूह के साथ की है. उन्हें यहां एडिटर स्पेशल प्रोजेक्ट्स बनाया गया है.

देवरिया के मूल निवासी अनिल राय न्यूज वल्ड इंडिया से पहले सहारा मीडिया में कई साल तक विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं.. अनिल की काम करने की तेज़तर्रार शैली को देखते हुए सहारा प्रबंधन ने उन्हें सहारा यूपी उत्तराखण्ड चैनल का प्रमुख भी बनाया था… इस दौरान सहारा यूपी उत्तराखंड चैनल टीआरपी की दौड़ में सफल रहा था…

उसी तरह अनिल राय ने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में ज्वाइन किए लेकिन उनकी कार्यशैली को देखते हुए प्रबंधन ने उन्हें मैनेजिंग एडिटर बना दिया गया. हालांकि नवीन जिंदल के इस चैनल न्यूज वल्ड इंडिया का पतन तब शुरू हो गया जब खुद जिंदल ने जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा से हाथ मिला कर वे सारे विवाद खत्म कर लिए जिसके कारण यह चैनल लांच किया गया था. न्यूज वल्ड इंडिया बंद होने के बाद अनिल राय को अंबानी समूह के चैनल ने वरिष्ठ पद पर आसीन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन