Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट और धमकी देने के आरोप में पत्रकार अनिल यादव समेत कई पर FIR

लखनऊ — हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक विवादित सोशल मीडिया गतिविधि को लेकर एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पियूष मिश्रा, जो कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी हैं, ने पत्रकार होने का दावा करने वाले पत्रकार अनिल यादव व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, अनिल यादव पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से न सिर्फ पार्टी और इसके शीर्ष नेताओं के विरुद्ध भ्रामक, अशोभनीय और जातिसूचक टिप्पणी की, बल्कि पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी किया। आरोप है कि उन्होंने ओमप्रकाश राजभर और अन्य नेताओं की पुरानी तस्वीरें एडिट कर अपमानजनक रूप में पोस्ट कीं, जिनके लिए न तो अनुमति ली गई और न ही कोई सहमति।

FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि अनिल यादव और कुछ अन्य X अकाउंट्स ने जातिगत आधार पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की। उन्होंने जानबूझकर महिलाओं के नामों का दुरुपयोग करते हुए भी अमर्यादित टिप्पणियाँ कीं।

जिन पर दर्ज हुआ मामला-

  • अनिल यादव
  • चंद्रजीत यादव
  • सन्नी यादव, व अन्य लोग अज्ञात में दर्ज किए गये हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, अनिल यादव स्वयं को पत्रकार बताकर पार्टी विरोधी प्रचार में जुटे हैं। FIR में उल्लेख है कि यादव ने फोन पर धमकी भी दी और सार्वजनिक रूप से पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया।

इस मामले में धारा 504, 505(2), 506, 67 IT Act सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है और जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह को सौंपी गई है।

एफआईआर की प्रति देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन