Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आईटीवी नेटवर्क से अनुराग बिष्ट, मयूर शर्मा और क्रुणाल रूपचंदानी के बारे में सूचनाएं!

इंडिया न्यूज, न्यूज एक्स जैसे न्यूज चैनलों को संचालित करने वाले समूह आईटीवी नेटवर्क में शीर्ष डिजिटल जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में अनुराग बिष्ट, मयूर शर्मा और क्रुणाल रूपचंदानी को जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह नीचे पढ़ें…


अनुराग बिष्ट को ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट का नया प्रमुख बनाया गया है। इस नई भूमिका में वे नेटवर्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट से संबंधित सभी पहलुओं की अगुवाई करेंगे।

इससे पहले अनुराग ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ से जुड़े थे, जहाँ उन्होंने India Today, Aaj Tak, Business Today और Reader’s Digest जैसे प्रमुख ब्रांड्स की डिजिटल रणनीतियों को मजबूती दी। उन्होंने ईमेल और व्हाट्सऐप कैंपेन के साथ-साथ India Today Conclave, साहित्य आजतक और एजेंडा आजतक जैसे प्रतिष्ठित इवेंट्स के प्रमोशन में भी योगदान दिया।


मयूर शर्मा को ‘आईटीवी नेटवर्क’ में वाइस प्रेसिडेंट (SEO) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे सीधे नेटवर्क के चीफ प्रॉडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर अक्षांश यादव को रिपोर्ट करेंगे। मयूर को SEO इंडस्ट्री में 19 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ाने और डिजिटल ग्रोथ सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इससे पहले वे ‘इंडिया डॉट कॉम डिजिटल’ (Zee Digital) में SEO प्रमुख के तौर पर कार्यरत थे।


क्रुणाल रूपचंदानी को ‘आईटीवी नेटवर्क’ में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (डिजिटल प्रोडक्ट्स) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे नेटवर्क के समस्त डिजिटल प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे और इन प्लेटफॉर्म्स को नवाचार व उत्कृष्टता की दिशा में आगे ले जाने का कार्य करेंगे। उनका मुख्य फोकस यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना, दर्शकों की पहुँच बढ़ाना और नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाए रखना होगा। क्रुणाल, अक्षांश यादव को रिपोर्ट करेंगे।

इससे पहले वे ‘जी मीडिया’ से जुड़े रहे, जहाँ उन्होंने Zee News, DNA India, WION और Zee Business जैसे डिजिटल ब्रांड्स को सफलतापूर्वक संभाला और इनकी डिजिटल मौजूदगी को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन