Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

कुछ त्वरित टिप्पणियां : केजरीवाल को दिल्ली में सिर्फ़ केजरीवाल ने खत्म किया!

अभिषेक उपाध्याय-

अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए। मनीष सिसोदिया भी हारे।

चुनावी लड़ाई में जीत हार चलती रहती है। ये बड़ी बात नहीं है।

बड़ी बात ये है कि कट्टर ईमानदारी की बात करने वाले लोग शराब घोटाले और शीश महल के हाथों हारे हैं!!!


अशोक कुमार पांडेय-

केजरीवाल को दिल्ली में कोई खत्म नहीं कर सकता था।
केजरीवाल को दिल्ली में सिर्फ़ केजरीवाल ने खत्म किया।

जो केजरीवाल आए थे उन्हें उसी रूप में दिल्ली की जनता ने सर पर बिठाया था। पिछली जीत के बाद उनका असली रूप सामने आया तो दिल्ली की जनता भी बदल गई।

उन्होंने धर्म का सहारा लिया, झूठ का सहारा लिया, भरमाया। जनता 10 साल में सब समझ गई।

फ्रीबीज की इतनी ही उम्र होती है, वास्तविक विकास नहीं होगा तो जनता ऐसे ही सज़ा देगी।


Amitabh Thakur-

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार दुखद है किंतु उसके लिए अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम भी जिम्मेदार है.

भ्रष्टाचार विरोध के नाम पर जिस प्रकार पार्टी सत्ता में आई, उसके विरुद्ध उन पर शराब घोटाला, शीश महल जैसे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे, किंतु उनके द्वारा इन प्रकरणों में स्थिति स्पष्ट करने की जगह मात्र आरोप प्रत्यारोप का काम किया गया, जो भ्रष्टाचार विरोध के उनके नारे पर आस लगाए लोगों के लिए तुषारापात था.


Pushya Mitra-

जब आप इतने बुद्धिमान होने लगें कि पब्लिक को मूर्ख समझने लगें तो ऐसा होता ही है। अपनी पिछली दिल्ली यात्रा में मैं यह समझ गया था कि अब दिल्ली को बदलाव चाहिए। कुछ चुनिंदा सड़कों को छोड़कर बाकी दिल्ली नर्क लगने लगी थी। पहली बार लगा कि NCR की व्यवस्था दिल्ली के मुकाबले बेहतर है। ऐसे में जाना ही था। कांग्रेस विकल्प नहीं दे पाई, लोगों ने बीजेपी को चुन लिया।


Ashish Mishra-

वो जनता को भौतिक से लेकर मनोवैज्ञानिक नशे में बेसुध करने की कोशिश करते रहे थे जबकि बेहतर नशा उनके कंपटीटर के पास था.. अपने काम पर उनका भी विश्वास न था..


उर्मिलेश-

दिल्ली सरकार का नेतृत्व दस सालों तक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी(AAP) के हाथ में रहा. यूपी-एमपी जैसे कई राज्यों की तरह अब दिल्ली में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी!
इसमें अचरज की बात क्या अगर A-Team ने इस बार B-Team को हरा दिया! राजधानी दिल्ली में भी अब UP-MP-UK आदि की तरह ‘रामराज्य’ आ जायेगा. निवेश और रोजगार की बौछार होगी, समद्धि-खुशहाली की बहार होगी, सब मालामाल होंगे, यमुना निर्मल होगी और प्रदूषण रफूचक्कर होगा!


राज ढल-

ये आदमी पार्टी की बड़ी हार है. उससे भी बड़ी हार अरविंद केजरीवाल की है वो भी प्रवेश वर्मा से जो गाली गलोज के लिए मशहूर है..दस साल की सरकार के बाद लोगो के अंदर बदलाव की भावना आ ही जाती है…!! इस हार को दिल से कबूल करे आम आदमी पार्टी..!! और हार जीत को जीवन का एक हिस्सा माने..!!
जश्न मनाने वाले ही मातम मनाते है..!! केजरीवाल की नीतियां ही भाजपा ने अपनाई इस चुनावी प्रचार में..!! चाहे महिलाओं को तीन हजार रुपए देने की बात हो या स्वास्थ की..!! अब जनता को वो आयुष्मान बीमा योजना भी दे ताकि लोगो को केजरीवाल की स्वास्थ सेवाओं और आयुष्मान योजना में फर्क पता चले…जनता ने अब भाजपा को मौका दिया है तो वो इसे भी परखे..!!

अब भाजपा के पास दिल्ली की सारी शक्तियां है तो शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल करे..!! और मुकदमा चलाए अगर दोषी है
तो सजा भी दिलवाए अदालत से..! प्रवेश वर्मा का राजनीतिक वनवास खत्म हुआ महज छह महीने पहले ये राजनीति से दरकिनार हो गया था अपने अकडू स्वभाव से..अब इसकी दुबारा वापसी हुई है..!!


दयानंद पांडेय-

चुनाव आयोग ने भी अति कर दी हैl

सारे कट्टर ईमानदार लोगों को गिन-गिन कर चुनाव हरवा देना तो गुड बात नहीं हैl

केजरीवाल, सिसोदिया , सत्येंद्र जैन , सौरभ किसी को तो बचा लिया होताl


मनीष सिंह-

हारने का मतलब यह कि जीतने के लिए बहुत स्कोप है। मौके का लाभ उठाकर अब केजरीवाल साहब को प्रधानमंत्री बनने की तैयारी करनी चाहिए। वरना ममताजी बन जाएंगी।


अमृता धवन-

जब शीला जी मुख्यमंत्री होते हुए हारी थी तो उन्हें कैसा लगा होगा, आज ये केजरीवाल को महसूस हो रहा होगा। पर फरक अब भी hai! उनको भ्रम पैदा करके हरवाया था और आप हार रहे
हैं हकीकत में| It’s called KARMA!


त्रिभुवन-

दिल्ली में कॉंग्रेस के कंधे चढ़कर भाजपा ने शानदार भंगड़ा डाला है! कॉंग्रेस नेता राहुल गाँधी ने इस चुनाव में ज़बरदस्त मेहनत की थी और उसके नतीजे सामने हैं। केजरीवाल ने जिन दोस्तों के साथ दगा किया था, वे भी आज अपार प्रसन्न होंगे!


ये भी पढ़ें-

हिसाब बराबर : आपियों ने जो काम कांग्रेस के लिए हरियाणा में किया वही काम कांग्रेसियों ने ‘आप’ के लिए दिल्ली में कर दिखाया! https://www.bhadas4media.com/aap-loss-delhi-haar-gai-aap/


ये भी देखें-

https://twitter.com/yashbhadas/status/1888148501999312986?s=46
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन