Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत समाचार के रिपोर्टर का वसूली ऑडियो वायरल, आप भी सुनें

यूपी के हमीरपुर जिले का भारत समाचार का रिपोर्टर असद खान बृजेश मिश्रा के नाम पर कर रहा लाखों रुपए की मांग, मांग पूरी ना होने पर खबर चलने की दे रहा धमकी

यूपी के हमीरपुर जिले में खनन को लेकर भ्रष्टाचार और सीबीआई जांच तक के मामले सामने आए हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग हो रहा है। चैनल भारत समाचार के हमीरपुर जिले के रिपोर्टर असद खान उर्फ गोलू पठान का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में भारत समाचार का हमीरपुर जिले का रिपोर्टर असद खान किसी मामले को निपटाने को लेकर भारत समाचार के मालिक बृजेश मिश्रा के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

असद ख़ान और बृजेश मिश्रा

इतना ही नहीं 5 लाख रुपए में मामला सेटल ना होने पर 3 – 3.50 लाख रुपए में मामला निपटाने की बात कर रहा है। बातचीत के दौरान भारत समाचार हमीरपुर रिपोर्टर ने शाम 6:00 बजे खबर चलाने की भी वायरल ऑडियो में बात कही है।

ऑडियो व्हाट्सएप में की गई ऑडियो कॉल को दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर बनाया गया है। हमीरपुर रिपोर्टर असद खान बृजेश मिश्रा के नाम पर बार-बार दबाव बनाकर अवैध धन उगाही की बात कर रहा है। इतनी सब बात के बाद रिपोर्टर मांग पूरी होती ना देख रिश्तेदारी की दुहाई देकर रुपए मांगने लगा।

सुनें ऑडियो-

Vasuli Audio

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन