Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

समाचार प्लस चैनल के आउटपुट हेड आशीष चित्रांशी का इस्तीफा

पिछले 6 साल से समाचार प्लस न्यूज चैनल में बतौर आउटपुट हेड कार्यरत आशीष चित्रांशी ने चैनल को अलविदा कह दिया। समाचार प्लस उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभालने से पहले आशीष ने समाचार प्लस के राजस्थान चैनल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

उनके निर्देशन में समाचार प्लस राजस्थान ने कुछ ही दिनों में अपनी पहचान बना ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजस्थान चैनल ने शानदार प्रदर्शन किया। उसी दौरान समाचार प्लस उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चैनल को कुछ समस्याओं से जूझना पड़ा। तब आशीष चित्रांशी की कार्यकुशलता और नेतृत्व करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें समाचार प्लस उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सीमित संसाधनों में आशीष चित्रांशी ने अपने अंदाज से कर्मचारियों में नया जोश जगाया। उनके निर्देशन में कितनी ही बार समाचार प्लस की खबर राष्ट्रीय मीडिया की खबर बनी। आशीष चित्रांशी की खासियत ये रही कि उन्होंने किसी भी काम को छोटा नहीं समझा। चाहे एडिटिंग हो या ग्राफिक्स या फिर टिकर खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाल कर सहयोगियों का जोश बढ़ाया। नतीजा ये रहा कि लोकसभा चुनावों में समाचार प्लस चैनल ने अपनी छाप छोड़ी।

उनके काम के तरीके से कर्मचारियों में नई ऊर्जा जगी, यही वजह रही कि उनके कहने मात्र पर कोई भी कर्मी काम के घंटों से ज्यादा काम करने के लिए तैयार रहा। आशीष चित्रांशी श्रेय लेने के बजाय कैमरे के पीछे काम करने वालों में से रहे हैं। हाल में अंदरखाने परिस्थियां काफी अलग हो गईं। 6 साल से जिस संस्थान को अपनी मेहनत से खड़ा किया, इन हालातों में आशीष को उसे छोड़ना ही ठीक लगा।

उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सभी कर्मचारियों के लिए ये एक झटके की तरह रहा। कर्मचारियों का उनसे लगाव ही था कि उनके इस्तीफे की खबर सुनते ही सब खड़े होकर उनके पीछे चलने लगे। उन्होंने अपने इस्तीफे का मेल समाचार प्लस से जुड़े सभी ग्रुप्स में शेयर किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन