Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बुलंदशहर में यूएनआई से जुड़े अशोक कुमार गोयल, यूपी में टाइम्स नाऊ देखेंगे आमिर हक

यूपी के बुलंदशहर में समाचार एजेंसी यूएनआई का कामकाज देखने के लिए सीनियर रिपोर्टर के बतौर अशोक कुमार गोयल को नियुक्त किया गया है. गोयल लंबे समय से पत्रकारिता में हैं. 1978 में अशोक कुमार गोयल News Agency “Hindustan Samachar” के जिला संवाददाता बने. 1983 में Punjab Kesari अखबार में जिला संवाददाता के रूप में काम शुरू किया. 1984 में Nav Bharat Times के लिए सेवाएं देने की शुरुआत की. Jansatta अखबार के लिए लंबे समय तक काम किया. फिर 1988 से 2003 तक Amar Ujala के बुलंदशहर ब्यूरो चीफ रहे. 13 साल बाद गोयल फिर से मीडिया में सक्रिय हुए हैं और News Agency “UNI” के साथ नई पारी की शुरुआत की है. गोयल का फोन नंबर 9412228117 है.

लखनऊ से खबर है कि टाइम्स नाऊ चैनल के यूपी-उत्तराखंड का कामकाज अब आमिर हक देखेंगे. पहले यहां प्रांशु मिश्रा हुआ करते थे जो नेटवर्क18 के हिस्से बन गए. अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ से जुड़े आमिर हक दो दशक से पत्रकारिता में हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत 1997 में फ्रीलांस राइटर के तहत की और बाद में टीओआई, एचटी, पायनियर, नेशनल हेराल्ड, एनआईपी आदि के साथ सेवारत रहे. जी न्यूज और आजतक के लिए भी उन्होंने काम किया. फिलहाल वे लखनऊ में हेडलाइंस टुडे देख रहे थे जहां से इस्तीफा देकर उन्होंने टाइम्स नाऊ ज्वाइन किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन