Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दूरदर्शन के प्राइम टाइम शो से हटाए गये अशोक श्रीवास्तव, जानिए वजह

दूरदर्शन के एंकर अशोक श्रीवास्तव को लेकर खबर है कि उन्हें ‘दो टूक’ के नौ बजे के स्लॉट से हटा दिया गया है। इसके पीछे बड़ी वजह कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को गद्दार बताने वाली मानसिकता को माना जा रहा है।

हालांकि, दूरदर्शन के इंटरनल सूत्रों की माने तो अशोक के नौ बजे वाले प्राइम टाइम कार्यक्रम दो टूक की जगह.. उनसे भी महा एंकर सुधीर चौधरी के लिए खाली की जाएगी। अब से नौ बजे सुधीर अपना शो लेकर दूरदर्शन पर प्रगट होंगे।

अशोक को हटाए जाने और सुधीर के आने पर रमाकांत राय नामक यूजर ने एक्स पर लिखा है- सुधीर चौधरी को बहुत भाव दिया जा रहा है जबकि मुझे न जाने क्यों लगता है कि उनकी ट्यूनिंग गड़बड़ा गई है। नौ बजे का समय फिर से चैनल बदलने का समय न हो जाए।

वहीं, रॉफेल गांधी नाम के एक्स हैंडल से लिखा गया है- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को अपने प्रोग्राम में गद्दार बुलाने पर अशोक श्रीवास्तव को DD न्यूज के प्राइम टाइम स्लॉट से हटा दिया गया है।

अब अशोक, अपने राइट विंग के मित्रों के माध्यम से इस कारवाई के लिए दूरदर्शन के चीफ नवनीत सहगल जी को टारगेट करके अपशब्द बुलवा रहा है।

तरुण गौतम नामक यूजर ने लिखा- सुनने में आया है कि तिहाड़ी ने बोला है कि उसकी तिहाड़ में जान-पहचान है, ज्यादा चूं-चां की तो श्रीवास्तव का टेटूआ कर्र करवा देगा।

उधर अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ यूपी पुलिस में एक या दो नहीं 17 FIR हैं। 17 जिलों की पुलिस इन्हें तलाश रही है। इनके बारे में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल यूपी पुलिस को टैग करें सूचित करें। ये पुलिस में अपने बयान दर्ज कराने से भाग रहे हैं। यूपी पुलिस इसकी तलाश में है।

ये भी पढ़ें…

डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ झारखंड में भी दर्ज हुआ मुकदमा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन