Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में गुंडों ने किया पत्रकार का अपहरण, बीस लाख की फिरौती मांगी, देखें वीडियो

सुल्तानपुर: अनादि टीवी के संवाददाता और सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ आशीष मिश्रा के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुंडों ने उनका अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। घटना से पत्रकारों और आम नागरिकों में आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम तीन से चार अज्ञात हमलावरों ने रेलवे स्टेशन के पास से पत्रकार आशीष मिश्रा का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि पहले से ही पत्रकार को चेहरे का नक्शा बदल देने की धमकी दी गई थी, और इस वारदात में अपराधियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया।

जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, वह तुरंत एक्टिव मोड में आई। पुलिस की तत्परता को देखते हुए अपहरणकर्ताओं ने देर रात पत्रकार को छोड़ दिया।

फिलहाल घायल पत्रकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर गंभीर नाराजगी है और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पीड़ित पत्रकार सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के रूद्र नगर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन