Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

असली दबंग आईपीएस : जो न सीएम से डरा, न नेताओं से झुका (देखें वीडियो)

इसे असली दबंग कहते हैं. यह आईपीएस अफसर न सीएम से डरता है और न ही सीएम के पिता यानि नेताजी के धमकाने पर झुकता है. इस आईपीएस का नाम है अमिताभ ठाकुर. चाहें मायावती सीएम रहीं हों या अखिलेश यादव या फिर ये योगीराज, इस आईपीएस से सब डरते हैं. इस आईपीएस का खौफ इस कदर है कि इसकी एक शिकायत पर पूरा थाने का थाना सस्पेंड हो जाता है. गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने का प्रकरण ताजा है जहां एक निर्दोष को पहले तो मारा जाता है फिर अनाम दिखाकर चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया जाता है.

जब इस मामले को पता अमिताभ ठाकुर को चलो तो उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी से की. पुलिस प्रशासन ने फौरन जांच कराकर थानेदार समेत आठ पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया.

अमिताभ ठाकुर इस वीडियो में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के आवास के सामने निडर होकर धरना देते हुए दिख रहे हैं तो इसी वीडियो के लास्ट वाले पार्ट में अखिलेश के पिता और जाने माने नेता मुलायम सिंह यादव के धमकी भरे आडियो का खुलासा कर यह बता रहे हैं कि उन्हें किस तरह बड़े लोग अर्दब में लेने की कोशिश करते हैं लेकिन वह किसी के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे और सच्चाई की लड़ाई यूं ही लड़ते रहेंगे.

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :   

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. mk

    July 28, 2017 at 5:04 pm

    Kyon darein, kyon dabein? Akhir hain to Bihari na….!!! Bihar waley kissi se darte nahin.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन