मुंबई : अनुभवी खेल पत्रकार एटीपी सारथी का आज यहां बढ़ती उम्र के कारण निधन हो गया। सारथी ने अपने लंबे कॅरियर के दौरान कई प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं की कवरेज की। वह 93 बरस के थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।
सारथी इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व खेल संपादक थे और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अब बंद हो चुके मुंबई के टेबलायड ‘द डेली’ में इसी पद पर काम किया। वह मुंबई खेल पत्रकार संघ और भारतीय खेल पत्रकार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। सारथी ने हाकी और फुटबाल के रेडियो कमेंटेटर भी भूमिका भी निभाई। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।