Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार बसंत साहू के खिलाफ महिला ने एफआईआर दर्ज कराया

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के पत्रकार शुमार बसंत साहू के खिलाफ एक महिला ने चांडिल थाने में धारा 289, 341, 323, 354, 509, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बसंत साहू के खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया है कि महिला 23 दिसंबर को वह निजी काम से चांडिल आयी थी. लौटने के क्रम में पाटा टोल प्लाजा के समीप उनकी गाड़ी संख्या JH05CW- 1506 में गाड़ी संख्या JH05DF- 5999 सवार ने पीछे से धक्का मार दिया. महिला ने आरोप लगाया कि कार चालक खुद को न्यूज़ 11 का रिपोर्टर बताकर धौंस जमाते हुए गालियां देने लगा. फिलहाल चांडिल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है.

बसंत साहू का पक्ष पढ़ें-

बहुत मामूली कार भिड़ंत को साजिशन बड़ा बता कर रिपोर्ट दर्ज किया और मेरी छवि धूमिल किया जा रहा है : पत्रकार बसंत साहू

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन