Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बेगूसराय प्रेस क्लब का चुनाव : विनोद कर्ण अध्यक्ष और सौरभ कुमार महासचिव बने

बेगूसराय : स्थानीय प्रेस क्लब में गुरुवार को जिला पत्रकार संघ की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर, वरिष्ठ पत्रकार अशांत भोला व आनंद रमण की अध्यक्ष मंडली ने की. संचालन सिटी न्यूज बेगूसराय के चीफ सुमित वत्स ने किया. अमर ने कहा कि जिला पत्रकार संघ ने स्थापना काल से पत्रकारों के मान-सम्मान की लड़ाई अब तक लड़ी है. उन्होंने आगे भी पत्रकारों के हितों की लड़ाई में कामयाबी हासिल करने की शुभकामना दी.

वरिष्ठ पत्रकार अशांत भोला ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों ने जिले का मान बढ़ाया है. आनंद रमण ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए एकता जरूरी है. संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को इस दिशा में पहल करनी चाहिए. इस कार्य में वे सहयोग करेंगे.

इससे पूर्व संघ के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक, अमरेंद्र कुमार अमर व वरिष्ठ पत्रकार संजय भारद्वाज आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक ने चुनाव संपन्न कराने में हुए विलंब को लेकर स्थितियों से अवगत कराया. वहीं निवर्तमान महासचिव भवेश पाठक ने अपने कार्यकाल के दौरान संघर्ष व आयी शिथिलता पर विस्तार से चर्चा करते हुए उम्मीद जतायी कि नई कमेटी पत्रकारों की समस्या को लेकर संघर्ष करने में कामयाब होगी.

सिटी न्यूज के सुमित वत्स के देख-रेख में संघ का विधिवत चुनाव कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से विनोद कर्ण अध्यक्ष, आजतक व कशिश के पत्रकार सौरभ कुमार महासचिव व सिटी न्यूज के प्रशांत कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए. बैठक में उपस्थित 127 सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस निर्वाचन पर मोहर लगाई. अध्यक्ष पद ग्रहण करने के विनोद कर्ण ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया.

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की पूरी कमेटी का गठन निवर्तमान जिलाध्यक्ष व महासचिव से विमर्श के बाद शीघ्र किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान-सम्मान की लड़ाई नई कमेटी मजबूती के साथ लड़ेगी. मंझौल के जयशंकर कुमार व मो. अब्दुला, बखरी के सुधांशु कुमार, गढ़पुरा के अरुणचंद झा आदि ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सुमित कुमार सिंह ने किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन