Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी ने भक्तों को पागल कर रखा है: युद्ध के पुराने एल्बम, बंकरों से उड़ती धूल और सूत्रों की खबर- “LOC पर हलचल तेज़”

दिलीप मिश्रा-

युद्ध तो ख़ुद ही एक मसला है पर देश का एक बड़ा वर्ग है जो अब उस मानसिक अवस्था में पहुँच चुका है जहाँ पाँच बार Instagram Reel देखने के बाद भी राष्ट्रभक्ति की भूख शांत नहीं होती। हर पाँच मिनट में TV का वॉल्यूम बढ़ाकर देखता है– “कुछ हुआ क्या?”

हर घंटे ‘अगले 24 घंटे’ का इंतज़ार है। हर शाम ‘आज की रात भारी है’ वाली आशा के साथ बैठा है। विदेश नीति, प्रॉक्सी वॉर, डिप्लोमैटिक आइसोलेशन ये सब उनकी समझ से बाहर है। इस वर्ग को पानी-वानी बंद करने जैसी घोषणाओं से आत्मिक शांति नहीं मिलती है।

टीवी पर वही पुराना एलबम चला आ रहा है। बंकरों से उड़ती धूल, CGI में जलते अड्डे और स्क्रीन पर मोटा लाल बैनर– “LOC पर हलचल तेज़”

नीचे टिकर में: “सूत्रों के हवाले से खबर, आज कुछ बड़ा होगा।” उधर विदेशी मीडिया.. देशी मीडिया की जगहंसाई करा रहा है।

यह जानकारी केवल ‘सूत्र’ और भाभी की दीदी की जेठानी के देवर को ही है। PM का PMO पहुँचना भी ब्रेकिंग न्यूज़। बन चुका है मानो महामानव पहली बार दफ़्तर पहुंचे हो।

वीररस के कवियों की फौज भी ऑन स्टैंडबाय है। अब तक लिखे जा चुके हैं 50 दोहे, 300 चौपाइयाँ:

“मोदी चले अकेला, काँपे दुश्मन का मेला
जो न माने बात, उसकी करे झीला-पीला।”

किन्तु वास्तविकता अब भी अघोषित है। बस वो वर्ग बेचैन है जो भावनात्मक राष्ट्रवाद की उलझन लिए बैठा है। चाहता है, कुछ हो, कुछ भी हो, कम से कम टीवी पर ही कुछ होता हुआ दिख जाए ताकि वह फिर लौट सके फ्रंटफुट पर— बना सके…

वीरता की PDF, महामानव की आक्रामक तस्वीर, राष्ट्रभक्ति वाली Instagram Story, और जय श्री राम वाला रील बैकग्राउंड साउंड।


खुशदीप सहगल-

अरे मैं तो यही समझता था कि पीएम हर दिन ‘रूटीन वे’ में पीएमओ जाते हैं लेकिन IANS तो इसे ब्रेकिंग न्यूज़ बता रहा है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन