Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अक्षय प्रताप ने मीडिया इंटरव्यू में मेरे बारे में झूठ फैलाकर मुझे “पागल” कहा तो अब सच्चाई सबके सामने रखने के लिए मजबूर हूँ : भानवी सिंह

यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने हथियारों की वीडियो और एक आडियो जारी करते हुए अपनी व अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की है! पढ़िए भानवी की एक्स पोस्ट-


भानवी कुमारी सिंह-

सालों तक मैंने चुप रहकर अपने परिवार की इज़्ज़त बचाने की कोशिश की। बहुत अन्याय सहा, बहुत उत्पीड़न सहा। पर हाल ही में अक्षय प्रताप ने मीडिया इंटरव्यू में मेरे बारे में झूठ फैलाकर मुझे “पागल” कहा। यही वह आख़िरी चोट थी जिसने मुझे मजबूर कर दिया कि अब सच्चाई सबके सामने रखूँ।

मैं इस व्यक्ति की नीचता का कोई जवाब नहीं देना चाहती थी। लेकिन बार बार मीडिया के लोग मुझसे संपर्क कर रहे हैं। अब कुछ बोलना और कहना जरूरी है।

मैं केवल जाँच एजेंसियों से निष्पक्ष जाँच चाहती हूँ। सबूत मैंने दिए हैं जो अपने आप प्रमाण देते हैं। नई अपराध न्याय संहिता में वैज्ञानिक तरीकों से जाँच की व्यवस्था आदरणीय मोदी जी और अमित शाह जी ने कर दी है। फोरेंसिक जाँच करा लीजिए। पंद्रह दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। बस योगी जी और उनकी पुलिस को निष्पक्षता से जाँच कराना है। सच शीशे की तरह साफ़ तरीके से सामने आ जाएगा।

यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं हो तो सीबीआई जाँच करा लें। हिम्मत हो तो स्वयं खुद अक्षय प्रताप यह माँग करें कि पूरे मामले की सीबीआई जाँच हो। जिससे यह साबित हो जाये कि सच क्या है?

जिसे यह पागलपन कह रहे हैं वह अधिकारों के लिए , सत्य के लिए और न्याय के लिए बहुत जरूरी है। एक बात और संज्ञान में लाना चाहती हूँ, मैं अपनी बेटियों के साथ दिल्ली के जिस घर में रहती हूँ वहाँ की जानकारी अक्षय प्रताप जानबूझकर मीडिया बाइट में दे रहे हैं। हो सकता है वे अपने अपराधी गुर्गों को यहाँ भेजकर कोई आपराधिक घटना कराना चाहते हों। इसलिए मेरी और मेरे साथ रह रहे बच्चों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाये।

अब इन्होंने जब मुझे मजबूर ही किया है तो कुछ और सबूत यहाँ प्रस्तुत कर रही हूँ जो सार्वजनिक तौर पर इनके चरित्र, आपराधिक प्रवृत्ति और क़ानून का कोई डर नहीं होने का प्रमाण अपने आप देंगे। अब न्याय के लिए जाँच एजेंसियों को काम करना है।

मैंने हमेशा भगवान राम और सनातन धर्म की सीख के अनुसार सहनशीलता दिखाई। पर अब यह चुप्पी अपराधियों को ताक़त दे रही थी। इसलिए मैं आज सार्वजनिक रूप से बता रही हूँ। यह वही सच है जिसे छुपाने के लिए मुझे अपमानित किया गया, मारा-पीटा गया, यहाँ तक कि घर से ग़लत तरीक़े से बाहर किया गया।

जाँच होगी तो न सिर्फ़ अक्षय प्रताप का बल्कि Aashika Singh @News18 का भी हर सच अपने आप सामने आएगा क्योंकि वह सारी गतिविधियों की प्रमुख किरदार हैं। अक्षय प्रताप और @SinghkolAashika केवल इस अवैध रिश्ते को छुपाने में नहीं, बल्कि अवैध हथियारों और अन्य गतिविधियों में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं।

मैं प्रधानमंत्री @narendramodi जी, गृह मंत्री @AmitShah जी और मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से विनती करती हूँ

  1. पूरे मामले की निष्पक्ष व वैज्ञानिक जाँच CBI/फॉरेंसिक से कराई जाये।
  2. मेरी और मेरे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।
  3. यह कोई “पागलपन” नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए संघर्ष है। अब समय है कि सच सामने आए और जो लोग राम, सनातन धर्म और चरित्र की बातें करते हैं, उनका असली चेहरा उजागर हो।
  4. Voice note के साथ यह तो सबूतों की केवल एक छोटी सी झलक मात्र है।
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन