Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पत्रकार संतोष निर्मल और विजयदत्त श्रीधर को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार

संतोष निर्मल को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार

bhartendu nirmal photo

bhartendu nirmal photo

संतोष निर्मल को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार

bhartendu nirmal photo

जयपुर। जयपुर के पत्रकार संतोष कुमार निर्मल को वर्ष 2011 के भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावडेकर ने गत दिनों नई दिल्ली के सीरी फोर्ट आडीटोरियम में आयोजित एक समारोह में निर्मल को सम्मानित किया। निर्मल को यह सम्मान उनकी पांडुलिपि फिल्में और प्रचारः तब से अब तक के लिए मिला है। उनकी पांडुलिपि को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया है।

XXXXXXXX

पत्रकार विजयदत्त श्रीधर और संतोष निर्मल को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर को मंगलवार को पत्रकारिता साहित्य पर देश के सबसे प्रतिष्ठित ‘भारतेुं हरिश्चंद्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। दिल्ली के सिरी फोर्ट सभागार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सम्मान समारोह में यह पुरस्कार विजयदत्त श्रीधर को प्रदान किया। इस अवसर पर साहित्यकार, लेखक एवं मीडिया अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कारों के अंतर्गत विजयदत्त श्रीधर की किताब ‘पहला संपादकीय’ को पत्रकारिता एवं जनसंचार वर्ग में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस किताब का प्रकाशन 2011 में सामयिक प्रकाशन नई दिल्ली ने किया है। इस बहुप्रशंसित पुस्तक में हिन्दी पत्रकारिता के विकास क्रम, संघर्ष और गुणधर्म की पड़ताल प्रतिनिधि पत्र-पत्रिकाओं और पुरोधा संपादकों के व्याख्यानों और आलेखों के माध्यम से की गई है।

गौरतलब है कि, विजयदत्त श्रीधर का 2009 में प्रकाशित शोध ग्रंथ ‘भारतीय पत्रकारिता कोश’ अकादमिक जगत में अपने विषय का मानक ग्रंथ माना जाता है। विजयदत्त श्रीधर को 2012 में माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय की स्थापना, पत्रकारिता इतिहास के शोध-प्रलेखन और सामाजिक सरोकारों की पत्रकारिता के लिए पद्मश्री अलंकरण भी प्राप्त हो चुका है।

 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन