Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

इस्तीफों वाली खबर पर भारतीय पत्रकार संघ अमेठी ने ‘भड़ास’ को भेजा अपना पक्ष!

WhatsApp chat screen showing a forwarded Hindi message from Rajkumar Jaiswal about the Indian Journalists' Union, dated 30 August 2026.

आवश्यक सूचना….

मैं लोकेश कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ अमेठी आप सभी को यह अवगत कराना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा एक सामूहिक त्यागपत्र का मैसेज प्रसारित किया जा रहा है। जिसे मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह वही ठेकेदार हैं जो सभी लोगों का ठेका लेकर संगठन विरोधी गतिविधियों एवं अन्य गलत कार्यों में सम्मिलित रहा करते थे। जिसके चलते भारतीय पत्रकार संघ अमेठी जिलाध्यक्ष के विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए मेरे द्वारा 3 अप्रैल 2026 गुड फ्राइडे के ही दिन अमेठी जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।

लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग खुद को संगठन का पदाधिकारी बताकर नाजायज लाभ ले रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर मेरे द्वारा विगत 19 अगस्त 2026 को भारतीय पत्रकार संघ अमेठी के ग्रुप से भी रिमूव भी कर दिया गया था (जिसका स्क्रीनशॉट संलग्न है)। जिससे आहत होकर अब यह लोग इस बात का दिखावा कर रहे हैं कि हम लोगों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। जबकि जिले की कार्यकारिणी पहले से ही भंग है तो फिर त्यागपत्र का कोई मतलब ही नहीं है।

इन अनपढ़ लोगों को यह भी नहीं पता है कि सामूहिक त्यागपत्र किसी का नाम लिखकर नहीं दिया जाता है उसमें उस नाम के आगे पदनाम और त्यागपत्र देने वाले सदस्य अथवा पदाधिकारी का दिनांक सहित हस्ताक्षर होना भी अनिवार्य होता है। फिलहाल जब मेरे द्वारा जिले के कार्यकारिणी को ही भंग किया जा चुका है तो ऐसे में किसी के त्यागपत्र का कोई औचित्य ही नहीं है। मैं आम जनमानस को यह स्पष्ट रूप से अवगत करा देना चाहता हूं कि यदि निम्नलिखित लोगों में से कोई भी व्यक्ति भविष्य में खुद को भारतीय पत्रकार संघ का पदाधिकारी बताए तो आप लोग सावधान हो जाए अन्यथा की स्थिति में मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

वर्तमान समय में मैं (लोकेश त्रिपाठी) स्वयं जिलाध्यक्ष, श्री दिलीप यादव जिला सचिव और श्री केशव बाजपेई जिला महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति को कोई पद नहीं दिया गया है। भविष्य में जैसे ही संगठन का विस्तार किया जाएगा आप सभी को सूचित भी किया जाएगा।

सादर
लोकेश त्रिपाठी
जिलाध्यक्ष-अमेठी
भारतीय पत्रकार संघ

Letterhead of the Association of Indian Journalists with the organization's name in English and Hindi, contact details, and a long Hindi notice titled आवश्यक सूचना printed on the page.
WhatsApp chat screen showing a long message in Hindi about organizational involvement, declaring no ties with any organization and asking recipients not to share with others; ends with a thanks ('धन्यवाद').
WhatsApp message card listing 10 Hindi names with titles (Amethi district) and date 30/08/2026.
WhatsApp chat screenshot with many 'You removed [name]' messages listed in a dark chat, indicating removal of multiple reporters from the group.
WhatsApp chat screen showing multiple 'You removed [name]' messages listing Indian journalists removed from a media group.

मूल खबर…

भारतीय पत्रकार संघ अमेठी में सामूहिक त्यागपत्र से हड़कंप!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन