Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

मजीठिया क्रांतिकारी ने दैनिक भास्कर का बैंक खाता सील करा दिया

मजीठिया वेज बोर्ड का कर्मचारी को लाभ ना देने पर डीबी कार्प का बैंक खाता सीज…

पत्रकार राजेन्द्र मल्होत्रा

मजीठिया वेज बोर्ड मामले में एक बड़ी खबर चंडीगढ़ से आर ही है। यहां मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश का लाभ एक कर्मचारी को ना देने पर चंडीगढ़ के जिलाधिकारी ने डीबी कार्प का बैंक खाता सीज करा दिया है। मजीठिया वेज बोर्ड मामले में यह पहली बार हुआ है जब बकाया ना देने पर किसी अखबार कंपनी का बैंक खाता सीज हुआ है।

बताते हैं कि दैनिक भास्कर के फिरोजपुर के ब्यूरो चीफ राजेन्द्र मल्होत्रा ने फिरोजपुर में ही मजीठिया वेज बोर्ड के तहत अपने २४ लाख रुपये बकाये और १३ लाख रुपये ब्याज को जोड़कर ३७ लाख रुपये की वसूली के लिये श्रम कार्यालय में क्लेम लगाया था। लेबर डिपार्टमेंट ने उनके दावे को सही ठहराया और भास्कर समूह को संचालित करने वाली कंपनी डीबी कार्प को उनका बकाया देने का निर्देश दिया।

इस बारे में एक नोटिस भी डी बी कार्प को जारी किया गया था मगर जब कंपनी ने यह रकम नहीं दी तो उसके कार्यालय को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गयी।

राजेन्द्र मल्होत्रा ने इस बारे में जिलाधिकारी फिरोजपुर श्री बलविंदर सिंह धारीवाल को एक पत्र लिखा और उनसे निवेदन किया कि डीबी कार्प का चंडीगढ़ का बैंक खाता सीज कराया जाए क्योंकि डीबी कार्प का फिरोजपुर में कोई बैंक खाता नहीं है।

इसके बाद जिलाधिकारी फिरोजपुर ने चंडीगढ़ के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा और निवेदन किया कि क्लेमकर्ता की बकाया राशि का भुगतान कंपनी नहीं कर रही है। ये रिकवरी रेवेन्यू एक्ट के तहत है इसलिये डीबी कार्प लिमिटेड के चंडीगढ़ सेक्टर १७ के आईडीबीआई बैंक में खाते को सीज किया जाए।

इसके बाद डीबी कार्प का चंडीगढ़ के आईडीबीआई में बैंक खाते को सीज कर दिया गया। इस कारवाई से अखबार मालिकों में जहां हड़कंप है वहीं मजीठिया क्रांतिकारियों में खुशी की लहर है।

शशिकांत सिंह

वरिष्ठ पत्रकार

मुंबई

९३२२४११३३५

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. फ़िरोज़ ख़ान बाग़ी

    November 29, 2018 at 10:14 am

    बहुत अच्छे मल्होत्रा जी । खुशी हुई , आपने बढ़िया कदम उठाया । हम आपके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन