नई दिल्ली, 13 नवंबर: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती के दिन 14 नवंबर को न्यूज़18 नेटवर्क राज्यभर में एक बड़े पैमाने का ऑन-ग्राउंड ऑपरेशन चलाने जा रहा है। इस कवरेज की कमान एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम संभालेगा, जिसे सीधे 38 ज़िलों के 46 काउंटिंग सेंटर्स पर मौजूद रिपोर्टर्स से सूचनाएं प्राप्त होंगी।
न्यूज़18 का यह “लाइव रिज़ल्ट्स हब”, जिसमें 50 से अधिक संपादक तैनात रहेंगे, एक एंड-टू-एंड डेटा कलेक्शन, प्रोसेसिंग और डिसेमिनेशन सेंटर के रूप में कार्य करेगा। यह बूथ स्तर की जानकारियाँ टीवी और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स तक वास्तविक समय (रीयल टाइम) में पहुंचाएगा।
यह हब फ़र्स्ट-पार्टी डेटा को प्राथमिकता देने के लिए बनाया गया है, जहां संपादक काउंटिंग सेंटर्स से प्राप्त इनपुट्स को डेस्क स्तर पर वेरिफाई करने के बाद ही प्रकाशित करते हैं। यह भारत का इकलौता ग्राउंड-फेड मीडिया रिज़ल्ट्स हब है, जिसे 21 वर्षों के अनुभव से लगातार बेहतर बनाया गया है ताकि गति और सटीकता दोनों सुनिश्चित हो सकें।
न्यूज़18 नेटवर्क की विश्वसनीयता और सटीकता का इतिहास भी उल्लेखनीय है। 8 नवंबर 2015 को सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 (अब सीएनएन-न्यूज़18 और न्यूज़18 इंडिया) ने सुबह 10:03 बजे ही ग्रैंड एलायंस की जीत का अनुमान लगाया था, अपने प्रतिद्वंद्वियों से लगभग एक घंटे पहले।
नेटवर्क18 ने हमेशा एजेंसी फीड्स की तुलना में फ़ील्ड रिपोर्टिंग को तरजीह दी है, जिससे देरी और त्रुटि दोनों को कम किया जा सके। यह मज़बूत क्षेत्रीय ढांचा 2012 में ईटीवी नेटवर्क के अधिग्रहण के बाद और विस्तृत हुआ। ईटीवी बिहार/झारखंड को 16 मार्च 2018 को न्यूज़18 बिहार-झारखंड के रूप में रीब्रांड किया गया। आज इस समूह के पास 14 क्षेत्रीय चैनलों, 26 राज्यों और 15 भाषाओं का व्यापक नेटवर्क है।
गिनती के दिन, न्यूज़18 नेटवर्क ने बिहार विधानसभा के बाहर भव्य स्टूडियो स्थापित किए हैं, जहां वरिष्ठ राजनीतिक नेता, चुनाव विश्लेषकऔर अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। कवरेज की अगुवाई 12 प्रमुख एंकरों, जिनमें किशोर अजबानी, अमीश देवगन, रुबिका लियाकत, प्रतीक त्रिवेदी, अमन चोपड़ा और पंकज भार्गव शामिल हैं, के साथ 150 से अधिक रिपोर्टर्स और वीडियो जर्नलिस्ट्स करेंगे। इसके साथ ही नेटवर्क के पास हर गांव में मौजूद स्ट्रिंगर्स का मज़बूत तंत्र है, जिनमें बिहार के सबसे बड़े न्यूज़मेकरों के घरों से भी रिपोर्टिंग शामिल है।
यह फ़ॉर्मेट इस तरह तैयार किया गया है कि गति और सटीकता दोनों सुनिश्चित हो, हर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले डेटा को हब के ज़रिए वेरिफाई कर प्रकाशित किया जाएगा। ग्राफिक्स और ट्रेंड ट्रैकर्स लगातार अपडेट होते रहेंगे, साथ ही विशेषज्ञ हर बदलाव पर अपनी राय देंगे।
14 नवंबर को सुबह 6 बजे से कवरेज न्यूज़18 इंडिया और पूरे न्यूज़18 नेटवर्क पर शुरू होगी, जो पूरे दिन निरंतर लाइव प्रसारण के रूप में जारी रहेगी।
तेज़तम आंकड़े, विश्वसनीय डेटा और देश को दिशा देने वाली आवाज़ों के लिए, बने रहिए चुनाव कवरेज के लिए न्यूज़18 नेटवर्क के साथ।



