Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बिड़ला की कंपनी से बिना वजह नौकरी से निकाल दिए गए कई मजदूर, भूख हड़ताल शुरू

आदित्य बिड़ला ग्रुप की सबसे अधिक मुनाफा देने वाली कम्पनी हिंडाल्को इंडस्ट्री लिमिटेड है जो एलुमिनियम कम्पनी है. इस कम्पनी में काम करने वाले मजदूरों की हालत काफी दयनीय है. इस कम्पनी में काम करने वाले सैकड़ो मजदूरों को बिना किसी कारण बताये काम से हटा दिया गया है. ये मजदूर इस कम्पनी में 15 से 20 वर्ष तक काम कर चुके हैं. आज इनके सामने अपने बीबी बच्चों के साथ नौकरी चले जाने के कारण भूखों मरने की नौबत आ गई है.

इन मजदूरों ने जन प्रतिनिधियों से लेकर सरकार श्रम अधिकारियों तक अपनी गुहार लगाई. यहां तक की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से गुहार लगाई. लेकिन इन मजदूरों की इन पूंजीपतियों के आगे सुनने वाला कोई नहीं है. ये मजदूर अंत में चारों ओर से हार कर गांधीवादी तरीके से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. या तो नौकरी मिलेगी या भूखों मर जायेंगे.

मजदूर श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि हम लोग हिंडाल्को में दस से पन्द्रह साल से काम कर रहे हैं. हम लोगों पर गलत आरोप लगा कर काम से निकाल दिया गया है. हम लोगों को ट्रेनिंग बेस पर रख रहे हैं. हमे 10000 प्रति महीना देंगे. पहले हमारी तनख्वाह 28000 प्रति महीना थी.

संबंधित वीडियो…

https://www.youtube.com/watch?v=DAEM7qPRF2Q

xxx

https://www.youtube.com/watch?v=S_5f8qDILLI

सोनभद्र से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन