Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपा में हलचल तेज़, बड़े बदलावों के संकेत – यूपी और उत्तराखंड पर नजर

Kumar Sanjay Tyagi-

पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर गहमागहमी चरम पर है। घटनाओं की कड़ी जिस तरह से जुड़ रही है, उसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति से मुलाकात, उसी दौरान टॉप लीडरशिप की अहम बैठक, फिर प्रधानमंत्री की वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से चर्चा। इसके तुरंत बाद 19 अप्रैल को कटरा-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का उद्घाटन अचानक रद्द कर दिया गया—जबकि इस कार्यक्रम की सारी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं और स्वयं प्रधानमंत्री को इसका उद्घाटन करना था।

बुधवार को फिर से बैठकों का दौर चला। वीरवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का दिल्ली पहुँचकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलना भी इन हलचलों को और गहरा बना देता है।

इन घटनाओं को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि यह सब न तो सामान्य है और न ही रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के भीतर कुछ बड़ा पक रहा है। जितने विश्लेषक, उतने अनुमान—लेकिन सभी की नजरें किसी बड़े घटनाक्रम पर टिकी हैं।

भाजपा और संघ (RSS) इस समय पूरी तरह शांत हैं। कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यही खामोशी एक बड़े तूफ़ान का संकेत दे रही है।

सूत्रों के अनुसार, संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं—केंद्र से लेकर राज्यों तक। कुछ बड़े नेताओं की छुट्टी हो सकती है, तो कुछ नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

सबसे चौंकाने वाले बदलाव उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संभावित बताए जा रहे हैं—संगठन और सरकार, दोनों में।

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कद और जिम्मेदारियाँ बढ़ने की चर्चा भी ज़ोरों पर है।

भाजपा हमेशा अपने निर्णयों से चौंकाने में माहिर रही है, और इस बार भी पार्टी कुछ ऐसा ही कर सकती है, जिससे राजनीतिक समीकरण एक बार फिर बदल जाएं।

लेखक कुमार संजय त्यागी वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन