Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बोकारो में सड़क हादसे में पत्रकार संतोष घायल, बेटी की मौत, हैदराबाद में सड़क हादसे में एंकर की मौत

बोकारो के स्वतंत्र पत्रकार एवं शिक्षाविद् संतोष शर्मा सड़क हादसे में घायल हो गये। इस दुर्घटना में उनकी पुत्री अंजलि शर्मा (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना पर बोकारो प्रेस क्लब ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पत्रकार संतोष शर्मा अपनी पुत्री को मोटरसाइकिल पर सेक्टर-2 में कोचिंग सेन्टर ले जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-2 स्थित जैन मंदिर मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने ठोकर मार दी और वाहन चालक वहां से फरार हो गया। पत्रकार संतोष शर्मा की पुत्री अंजलि ने वहीं दम तोड़ दिया और श्री शर्मा को गंभीर चोटें आयीं। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाते ही बीजीएच में पत्रकारों व उनके शुभ-चिन्तकों की भीड़ लग गयी। बोकारो प्रेस क्लब के शशांक शेखर, विकासचन्द्र महाराज, विजय कुमार झा, जय सिन्हा, कृष्णा चौधरी, आशीष सिन्हा, पीयूष कुमार राय, मनोज विशाल, अक्षय कुमार, अशोक विश्वकर्मा सहित क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हैदराबाद से खबर है कि एक सड़क दुर्घटना में तेलुगू समाचार चैनल के एंकर-पत्रकार के. वीरभद्रराव भद्री का निधन हो गया। हादसे में उनकी पत्नी और दो बेटे भी बुरी तरह घायल हो गये। दुर्घटना आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में आज रविवार की सुबह हुई। बताया गया है कि भद्री कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार लक्ष्मी नगर के पास एक पेड़ से जा टकराई। कार की गति इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में घायल एक बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि भद्री तेलुगू समाचार चैनल टीवी 9 से जुडे हुये थे और वे शनिवार की रात एक विवाह समारोह में हिस्सा  लेने के बाद रविवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तेलंगना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शोक व्यक्त किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन