Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर में दैनिक जागरण के संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, जमीन कब्जाने और मारपीट का आरोप

अंबेडकर नगर के इब्राहिमपुर थाने में दैनिक जागरण के संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि ब्रजेश उपाध्याय क्षेत्र पंचायत सदस्य सच्चा राम और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक बंजारा परिवार की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई और थाने परिसर में भी हंगामा हुआ।

एफआईआर के अनुसार ग्राम गोवर्धनपुर निवासी प्रधान सुनील यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 8 मई 2026 को गांव की बंजारा समुदाय की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान सच्चा राम, रोली पत्नी सुधराम, सुधराम पुत्र श्याम बिहारी और दैनिक जागरण के संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय मौके पर मौजूद थे।

तहरीर में कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। प्रधान सुनील यादव का आरोप है कि थाने में भी उनके साथ मारपीट की गई जिससे उनका सिर फट गया। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि ब्रजेश उपाध्याय लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचे थे और जान से मारने की धमकी दी गई।

इब्राहिमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रजेश उपाध्याय दैनिक जागरण के नाम का इस्तेमाल कर स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों पर दबाव बनाते हैं तथा दवाओं की सप्लाई का सिंडिकेट चलाते हैं। आरोप है कि अधिकारियों और अस्पतालों को ब्लैकमेल कर दवा सप्लाई का काम कराया जाता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन