Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

Dios बनने के दो माह बाद भी BSAवाली मलाई काट रहे दर्जनों शिक्षा अफसर!

सुजीत सिंह प्रिंस-

प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहाँ शिक्षा विभाग, प्रमोशन के दो महीने बाद भी अधिकारियों को नहीं मिल रही है नई तैनाती, बोर्ड परीक्षा सिर पर है फिर भी माध्यमिक शिक्षा विभाग सो रहा है, उदाहरण के लिए ग़ाज़ीपुर वाले का भी प्रमोशन हो गया है लेकिन BSA के पद पर जमे हुए हैं!

लखनऊ : शिक्षा विभाग में इस समय गुप्त और ज़बर्दस्त खेल चल रहा है। प्रभारी DIos के भरोसे जिला चल रहा है ,जबकि बोर्ड परीक्षा सिर पर है।

लगभग 50 अधिकारी समूह ख (BSA /सक्षम पद )से समूह क (Dios / सक्षम पद ) के पद पर प्रमोशन हुए दो महीने से ज़्यादा समय भी बीत चुका है। (नीचे लिस्ट देखें) उसके बाद भी प्रभारी अधिकारीयों के भरोसे प्रदेश के महत्वपूर्ण ज़िले चल रहे हैं।

इसमें खेल समझने की ज़रूरत है।

बहुत सारे अधिकारी जिनका प्रमोशन हुआ है , और वर्तमान में विभिन्न ज़िलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी है , वह अपना ज़िला और पद छोड़ना नहीं चाहते हैं. उन लोगों का गुप्त रूप से ये कहना है कि DIos पद पर अब वो बात नहीं है. इसलिए कोई Dios बनना नहीं चाहता .

इसलिए वो सारे तिकड़म अपने लगा रहे हैं और इस तिकड़म में ऊपर से नीचे तक के सभी अधिकारियों का संयुक्त योगदान है.

अब देखना है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग दसवीं और बारहवीं बोर्ड की महत्वपूर्ण परीक्षा प्रभारी DIos से कराता है , जिनकी संख्या दिसंबर और जनवरी में कुछ अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद 20-25 हो जाएगी या समूह क के अधिकारियों की नवीन तैनाती करता है ।

अधिकारियों की इस नीद और नीति के कारण अगर कोई उंच नीच हुई तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा ?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन