Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडियाकर्मियों के लिए BSA ललितपुर का ताजा फरमान- पढ़ें आदेश

ललितपुर, यूपी- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा कदम उठाते हुए पत्रकारों के स्कूलों में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब कोई भी मीडियाकर्मी सीधे स्कूल में घुसकर न वीडियो बना सकेगा, न तस्वीरें खींच सकेगा, और न ही अचानक पहुँचकर ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ कर पाएगा।

शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के ताज़ा आदेश में कहा गया है कि कुछ पत्रकार बिना सूचना स्कूलों में पहुंचते हैं, स्टाफ पर दबाव बनाते हैं और माहौल बिगाड़ते हैं। इससे पढ़ाई में खलल पड़ता है और बच्चों का ध्यान भी बंटता है।

अब साफ निर्देश है—बिना पहचान और पूर्व अनुमति के कोई भी पत्रकार स्कूल परिसर में नहीं घुसेगा। पहले भी ऐसा आदेश आ चुका था, लेकिन अब दोबारा और सख्ती से लागू किया गया है।

आम भाषा में कहें तो, अब “हम मीडिया से हैं” बोलकर स्कूलों में घुसने का पास खत्म। जो भी पत्रकार स्कूल में रिपोर्टिंग करना चाहते हैं, उन्हें पहले जिला स्तर से अनुमति लेनी होगी—वरना गेट पर ही रोक दिया जाएगा।

बीएसए ललितपुर कार्यालय का आदेश देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. AshokKumar Sharma

    May 29, 2025 at 11:57 am

    पूरे संसार में शिक्षा परिसरों में पुलिस प्रशासन और मीडिया इनके घुसने पर लगभग एक जैसे ही नियम हैं। बुनियादी तौर पर जिस शिक्षा संस्थान में किसी मीडिया कर्मी, पुलिस दल अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को जाना होता है, वे वहां के प्रबंधन या प्रशासन से संपर्क करके पूर्वानुमति प्राप्त करते हैं। इसके लिए कानूनी प्रावधान भी बनाए गए हैं। इसलिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जो कुछ निर्देश जारी किए हैं वह कोई अटपटी बात नहीं है यह तो एक सामान्य सी घटना है। उन्हें कायदे में प्रभावी नियमों को ही लागू करने के बारे में स्कूलों के प्रबंधन और प्रशासन को अवगत करना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन