Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

हम तुम औरंगजेब में उलझे रहे उधर चीन ने कमाल का सुपर बैटरी चार्जर बना डाला

आर के जैन-

हॉ हम 350 साल पुरानी औरंगज़ेब की कब्र खोदने को लेकर घमासान मचाये हुए है और उधर चीन की BYD कंपनी ने कार बैटरी चार्जिंग तकनीक में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

चीन की इस कंपनी की बड़ी उपलब्धि से सिर्फ़ पाँच मिनट में कार की बैटरी चार्ज कर 500 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकेगी।

मतलब कि कार में तेल भराने में जितना समय लगता है, उतने ही समय में कार की बैटरी चार्ज हो जायेगी।

अभी टेस्ला के सुपरचार्जर को 275 किमी की रेंज देने में 15 मिनट लगते हैं।

मर्सिडीज बेंज को 325 किमी की रेंज देने में 10 मिनट लगते हैं।

एक हज़ार किलोवाट क्षमता की नयी बैटरी प्रणाली की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर मूल्य में बड़ी उछाल आयी है। मालूम हो कि BYD इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इस उपलब्धि से यह ब्रांड अपने प्रतिस्पर्धियों से बहुत आगे निकल गया है।

पर हमें कहां अभी फुरसत है, हमें तो अभी मस्जिदें खोदनी हैं, कब्रें खोदनी है और धर्म की रक्षा करनी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन