Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में देखिए किस बात के लिए पत्रकारों को नोटिस थमा दिया गया!

Alok Putul
@thealokputul

बीजापुर में माओवादियों ने जम कर उत्पात मचाया. पत्रकारों ने वाट्सऐप पर जानकारी साझा की तो SDM ने ब्लास्ट का खंडन करते हुए पत्रकारों को नोटिस भेजा है. छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून है.पत्रकारों में प्रशासनिक आतंकवाद का डर नहीं है. इस ‘Free Press’ के लिए शुक्रिया राहुल गांधी.

मुझे लगता है कि कई तानाशाह देशों में तो पत्रकारों को सरकार ऐसे मामलों में फाँसी पर चढाने का अधिकार भी रखती होगी. ग़नीमत है कि ये पत्रकार छत्तीसगढ़ में हैं. वैसे इस नोटिस के बाद एक सुझाव है कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को सरकार जो कहती है, केवल वही छापना, बताना चाहिए.

अपना देखा, समझा छापना चाहते हैं तो हर खबर को कानूनन प्रमाणित भी करना होगा. अब इस मामले में जिन चुनिंदा पत्रकारों को नोटिस जारी किया गया है, पत्रकार फ़ॉरेंसिंक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल पर जाएँ (अगर सरकार जाने दे) और सिद्ध करें कि ब्लॉस्ट हुआ था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन