Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

पंजाब के पत्रकारों ने किया चक्का जाम

अलीवाल : चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश प्रधान जसबीर सिंह पट्टी के नेतृत्व में लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को पूरा न किए जाने के रोषस्वरूप अलीवाल में कल मीटिंग की गई और उसके बाद अलीवाल सड़क पर स्थित पैट्रोल पंप पर धरना लगा कर चक्का जाम भी किया गया, जिसमें डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चूडिय़ां, कलानौर, रमदास, अजनाला, चौगावें, चेतनपुरा, मजीठा, वेरका, कत्थूनंगल, जैंतीपुर, अमृतसर, मेहता, तरसिक्का, बटाला, नौशहरा मज्झा सिंह, श्री हरगोबिन्दपुर, काहनूवान आदि अलग-अलग स्टेशनों से भारी तादाद में पत्रकार सम्मिलित हुए।

प्रवक्ताओं ने कहा कि जहां प्रैस को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना गया है, जो समाज में हो रही अच्छी या बुरी, हर तरह की घटनाओं को लोगों के सामने पेश करता है, परन्तु अफसोस है कि इतना जोखिम भरा काम करने के बावजूद भी उन्हें सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए गत लंबे समय से संघर्ष करना पड़ रहा है, पर फिर भी सरकार की तरफ से हमारे मसले हल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसके चलते आज अलीवाल के पैट्रोल पंप पर पत्रकार भाईचारे की तरफ से धरना लगाकर लगभग एक घंटे तक चक्का जाम किया गया।

प्रवक्ताओं ने कहा कि यदि कलानौर की पुलिस ने पत्रकार गुरदेव सिंह केस में जरा भी ढील दिखाई तो यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। तहसील फतेहगढ़ चूडिय़ां के नायब तहसीलदार लछमण सिंह ने धरने में पहुंच कर समूह पत्रकारों से ज्ञापन लिया। इस मौके पर चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पलविन्द्र सरंगल, फतेहगढ़ चूडिय़ां इकाई के प्रधान हरजिन्द्र सिंह खैहरा, बलविन्द्र सिंह रंधावा संरक्षक, चरणजीत सिंह चांद, पीटर चौहान, जसदेव मान, राजविन्द्र मुरीदके, रमेश कुमार सोनी, रोजी सिंह, रणबीर सिंह मिंटू, भारत गौरव, नरिन्द्र भंगू व जसविन्द्र सिंह संधू आदि पत्रकार मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन