Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में 2500 करोड़ रु का निवेश करेंगी चीन की सात जूता कंपनियां, मोदीजी छोटी आंख वाले गणेश तक के विरोध में!

चीन उत्तर प्रदेश में बड़ा निवेश करने जा रहा है। खबर है कि चीन की सात फुटवियर कंपनियां यूपी में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों और भाषणों में चीन का भारी विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने चीन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “हमें व्यापारियों को यह संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे विदेशी सामान नहीं बेचेंगे। लेकिन दुर्भाग्य से, गणेश की मूर्तियां भी विदेश से आती हैं, छोटी आंखों वाली गणेश मूर्तियां जिनकी आंखें ठीक से खुलती भी नहीं हैं।” नीचे और पढ़ें…


मोहम्मद जुबेर-

“Meanwhile, PM Modi takes dig at Chinese products, Says “We must encourage traders to pledge that they will not sell foreign goods. But unfortunately, even Ganesh idols come from abroad, small-eyed Ganesh idols whose eyes don’t even open properly…”


रणविजय सिंह-

दो खबरें-

2020: चीन पर यूपी की BJP सरकार का प्रहार, चीन की कंपनियां यूपी के प्रोजेक्ट नहीं ले सकेंगी

2025: चीन की सात फुटवेयर कंपनियां यूपी में करेंगी निवेश।

नरेंद्र मोदी ने जनता को एक ‘पुराना टास्‍क’ द‍िया है। व‍िदेशी सामान इस्‍तेमाल न करने का पुराना टास्‍क

लेकिन…मोदी सरकार में चीन से भर भरकर सामान खरीदा जा रहा है…

  • 1 साल में चीन ने भारत को 113 ब‍िल‍ियन डॉलर का सामान बेचा
  • भारत ने चीन को स‍िर्फ 14 ब‍िल‍ियन डॉलर का सामान बेचा

सुप्रिया श्रीनेत-

मोदी जी छोटी आँखों वाले गणेश जी की मूर्ति का हवाला देकर चीन में बने प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं

लोगों से कह रहे हैं आप लोग स्वदेशी चीज़ों का इस्तेमाल कीजिए – बहुत अच्छी बात है

लेकिन एक बात तो बताइए मोदी जी

आपने जो चीन के साथ लगातार व्यापार बढ़ाया, हमारे बीच व्यापार घाटा 100 बिलियन डॉलर पहुँचा दिया – उसका जवाब कौन देगा?

  • आप ख़ुद BMW, Mercedes जैसी विदेशी गाड़ियां क्यों इस्तेमाल करते हैं?
  • आप Montblanc का पेन क्यों इस्तेमाल करते हैं?
  • आपकी घड़ी Movado की क्यों है?
  • आपका का चश्मा Maybach और Bvlgari का क्यों होता है?
  • आप Apple का फ़ोन क्यों इस्तेमाल करते हैं?

आपकी कथनी और करनी में उतना ही अंतर है जितना दिन और रात में!

प्रधानमंत्री का अर्थव्यवस्था बढ़ाने के आइडिया पर पूरा वीडियो… सुनें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन