Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चीन में पत्रकारों पर नयी पाबंदी

अमेरिका की एक मीडिया निगरानी संस्था ने चीन में पत्रकारों पर नये प्रतिबंध लागू किये जाने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इससे मीडिया की भूमिका कमजोर होगी। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट के एशिया प्रोग्राम कॉऑर्डिनेटर बॉब डायटज ने कहा कि आज लागू पांबदी सरकार की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है जिसका मकसद राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर होने वाली किसी भी तरह की आलोचना को दबाना है।

उन्होंने कहा, मीडिया संगठन की सरकार द्वारा स्वीकत नहीं की जाने वाली खबरें या किसी पत्रकार को सजा की धमकी मीडिया की प्रहरी की भूमिका को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों को लागू करने में अगर कामयाबी मिलती है तो चीन में निर्बाध अभिव्यक्ति की क्षमता और कम होगी जो पहले से ही सीमित है। सीपीजे ने आरोप लगाया कि मार्च 2013 में सत्ता में आने के बाद से शी सरकार ने चीनी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर लगातार दवाब बढ़ाया है। न्यूयार्क में स्थित सीपीजे एक स्वतंत्र गैर लाभकारी संगठन है ।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन