Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चीन में दो पत्रकारों को मनगढंत खबरों को लेकर कैद की सजा सुनाई गई

बीजिंग : चीन में शुक्रवार को दो पत्रकारों को एक सूचीबद्ध अभियांत्रिकी कंपनी को निशाना बनाकर मनगढंत खबरें देने को लेकर 20 माह तक की कैद की सजा सुनाई गई। हुनान की राजधानी चांगशा में येलू जिले की पीपुल्स कोर्ट ने अपने फैसले में न्यूज एक्सप्रेस अखबार के चेन योंगझाउ को सितंबर, 2012 और और मई 2013 के बीच झूठी खबरों की श्रृंखला चलाकर जूमलायन की वाणिज्यिक साख को नुकसान पहुंचाने के अपराध में 22 महीने की कैद की सजा सुनाई।

इन खबरों से कंपनी के शेयर गिर गए थे, जबकि लोगों ने उसके प्रबंधन के खिलाफ आरोप लगाए थे। इस 28 वर्षीय पत्रकार को मई, 2013 में 30,000 युआन लेने का भी दोषी ठहराया गया। अदालत ने उसकी अवैध कमाई जब्त करने का आदेश दिया और उन पर अतिरिक्त 20,000 युआन का जुर्माना भी लगाया। उसकी खबरों में से एक के सह-लेखक रहे झुओ झिकियां को 10 माह की कैद की सजा सुनाई गई और उस पर 10,000 युआन का जुर्माना लगाया गया। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने यह खबर दी है। ये मामले चीन सरकार द्वारा सरकारी मीडिया के कुछ हिस्सों पर दमन की कार्रवाई का हिस्सा बताए जाते हैं, क्योंकि पत्रकार सरकारी निर्देशों के अलग जाकर आलोचनात्मक खबरें देने लगे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन