Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पॉलिटिकल शब्द बोलना टीवी एंकर को महंगा पड़ा, संस्थान ने लगाया जुर्माना

चीन के सरकारी टेलीविजन के एक पत्रकार को जुबान फिसलने पर भारी जुर्माना लगाया गया है। चीन के सबसे ज्यादा लोकप्रिय टीवी एंकरों में एक ने यहां के सरकारी टेलीविजन (सीसीटीवी) में चीन की सरकार को लोकलुभावन और सख्त शासन बताया, जिस पर उसे टीवी संस्‍थान की ओर से एक हज़ार पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।

खबरों के मुताबिक शाम सात बजे के प्रसारण को चीन के करीब 25 करोड़ लोग देखते हैं जहां एक भी पॉलिटिकल शब्द काफी महंगा पड़ सकता है। गौरतलब है कि चीन के प्रमुख मीडिया संस्‍थानों में सरकार का आधिपत्य है। इन टीवी चैनलों के द्वारा यहां की सरकार अपने सांस्कृतिक प्रोपेगेंडा के तहत एक खास विचारधारा को बहुत ही सावधानीपूर्वक लोगों तक पहुंचाती है।

इतना ही नहीं चीन में कम्युनिस्ट विचारधारा को मजबूत करने लिए सरकारी मीडिया कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र की तरह काम करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन