Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पंजाब केसरी के मालिक विजय चोपड़ा व पत्रकार अमरजीत मालवा को कोर्ट में घसीटने की तैयारी

जगराओं: पंजाब केसरी व जगबाणी अखबार के पत्रकारों की ओर से झूठी खबरें छापने और बाद में धमकियां देने की गूंज अब राज्य के सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के पास भी पहुंच गई है। सोमवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण को आए सेहत मंत्री ज्याणी के आगे अस्पताल की नर्सों ने पंजाब केसरी व जगबाणी के पत्रकारों की काली करतूतों का चिट्ठा फरोल दिया। नर्सों की और से सेहत मंत्री को अखबार में लगी वो झूठी खबर भी दिखाई गई जो पत्रकार अमरजीत सिंह मालवा की ओर से छापी गई थी।इसके अलावा स्टाफ नर्सों ने सेहत मंत्री से पत्रकार अमरजीत सिंह मालवा की और से नर्सों को अस्पताल आकर धमकियां देने, सिविल अस्पताल को आग लगाने, सिविल अस्पातल में मरीजों का आना बंद करवाने, नर्सों की सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और नर्सों को मानसिक तौर पर परेशान करने की बात भी कही।

मंत्री जी ने नर्सों की बात सुनकर अपनी स्टाफ नर्सों से कहा कि वो ऐसी झूठी खबरों की परवाह बिल्कुल न करें क्योंकि ऐसी झूठी खबरों का असर कुछ ही घंटों के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मेरा स्टाफ कितना बढ़िया काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं कि सच्चाई क्या है और कोई पत्रकार क्या खबर छाप रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले पत्रकार मालवा की ओर से सिविल अस्पताल में एक फोर क्लास कर्मचारी परमजीत कौर की ओर से बच्चा बेचने की खबर झूठी छाप दी गई थी। मालवा ने लिखा था कि अस्पताल की स्टाफ नर्स परमजीत कौर ने बच्चा तीन हजार में बेचा है। इसी खबर के विरोध में नर्सों ने सिविल अस्पताल में पंजाब केसरी-जगबाणी की कापिया जलाई थीं। कापियां जलाने के बाद पत्रकार अमरजीत सिंह मालवा अपने साथियों सहित सिविल अस्पताल पहुंचा और वहां स्टाफ नर्सों व एस.एम.ओ. सुखजीवन कक्कड़ को अस्पताल में आग लगाने व मरीजों का अस्पताल में आना बंद करवाने की धमकियां दी। नर्सों ने भी पंजाब केसरी-जगबाणी के पत्रकार अमरजीत सिंह मालवा से आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया और मालवा के खिलाफ एक शिकायत एस.डी.एम. राकेश कुमार पोपली व एस.पी. गुरसेवक सिंह बराड़ को दे डाली। एस.डी.एम. राकेश कुमार पोपली की ओर से इस संबध में एक रिपोर्ट एस.एम.ओ. से मांगी और एस.पी. गुरसेवक सिंह बराड़ ने इस शिकायत को जांच के लिए डी.एस.पी. सिटी हरिदंरपाल सिंह परमार को भेज दिया। डी.एस.पी. के पास पहुंची शिकायत के आधार पर भी पत्रकार मालवा को जल्द डी.एस.पी. दफ्तर तलब किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन