Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

जी पुरवइया का रिपोर्टर चोरी का लैपटाप खरीदने में हुआ अंदर

बिहार के किशनगंज से खबर है कि ज़ी पुरवइया का रिपोर्टर चोरी का लैपटॉप खरीदने के कारण जेल चला गया है. रिपोर्टर का नाम अमित कुमार सिंह है. चोरी का लैपटाप खरीदने के जुर्म में पुलिस ने अमित को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त खबर के अनुसार पिछले सप्ताह किशनगंज जिले में हुई एक चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ़्तार किया था. गिरफ्तार लोगों के अनुसार उन्होंने लैपटॉप उक्त पत्रकार को बेच दिया था. हालांकि पुलिस अभी तक लैपटॉप बरामद नहीं कर पायी है. घटना में पत्रकार का नाम आने से मीडिया से जुड़े लोगों ने इसे एक साज़िश बताया है और इसके विरोध में समाहरणालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. पत्रकारों का कहना है कि पुलिस बिना वजह पत्रकार को फंसाकर अपनी निजी कुंठा निकाल रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन