Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कोलंबिया और मैक्सिको जैसे छोटे देशों के नेताओं से कुछ सीख लें हमारे छप्पन इंची!

शीतल पी सिंह-

कोलंबिया कुल पाँच करोड़ लोगों की आबादी वाला छोटा सा देश है । दक्षिणी अमेरिका में स्थित होने के कारण अमरीका की सीधी जद में है । किसी तरह की आर्थिक या सामरिक शक्ति भी नहीं है लेकिन ख़ुद्दार है । वहाँ के नागरिकों को भी अमेरिका ने उसी तरह वापस भेजा था जैसे हमारे नागरिकों को भेजा है !

वहाँ के राष्ट्रपति ने सख़्त प्रतिवाद किया और उसके नागरिकों को ला रहे अमरीका के सैनिक जहाज़ को वापस लौटा दिया । जबकि 145 करोड़ के हमारे देश के विश्वगुरु के मुँह से तो बोल तक न फूटा और उनके बहादुर देशभक्त समर्थक उल्टे अपने मज़बूर देशवासियों को ही कोस रहे हैं!


अमेरिका की नाक के नीचे के छोटे छोटे देशों के नेता ट्रंप की दादागिरी का हिम्मत से जवाब दे रहे हैं लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी आबादी के अमेरिका से सात समंदर पार सुरक्षित देश के नेता और उनके समर्थक अपने ही लोगों को कोस रहे हैं और अमेरिका/ट्रंप से आँख मिलाने की जगह इस अपमानजनक व्यवहार पर पूंछ गिराने की मुद्रा में हैं ।

संसद में दांये बांए बोलकर मुद्दे को भटकाने की फूहड़ कोशिश कर रहे हैं ।

मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया चेनबाम ने ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा:

« तो, आपने दीवार बनाने के लिए वोट दिया… खैर, प्यारे अमेरिकियों, भले ही आपको भूगोल के बारे में ज़्यादा जानकारी न हो, क्योंकि अमेरिका आपके लिए आपका देश है, महाद्वीप नहीं, इसलिए यह ज़रूरी है कि आप पहली ईंट रखे जाने से पहले ही पता लगा लें कि उस दीवार के पार 7 अरब लोग हैं।

लेकिन चूंकि आप वास्तव में “लोग” शब्द नहीं जानते, इसलिए हम उन्हें “उपभोक्ता” कहेंगे। 7 अरब उपभोक्ता 42 घंटे से भी कम समय में अपने iPhone को सैमसंग या हुआवेई डिवाइस से बदलने के लिए तैयार हैं।

वे लेवी की जगह ज़ारा या मासिमो डूटी की जीन्स भी ले सकते हैं।
छह महीने से भी कम समय में, हम आसानी से फ़ोर्ड या शेवरले की कारें खरीदना बंद कर सकते हैं और उनकी जगह टोयोटा, किआ, माज़दा, होंडा, हुंडई, वोल्वो, सुबारू, रेनॉल्ट या बीएमडब्ल्यू ले सकते हैं, जो तकनीकी रूप से उनके द्वारा उत्पादित कारों से बेहतर हैं।

वे 7 बिलियन लोग डायरेक्ट टीवी की सदस्यता लेना भी बंद कर सकते हैं, और हम ऐसा नहीं करना चाहते, लेकिन हम हॉलीवुड की फिल्में देखना बंद कर सकते हैं और अधिक लैटिन अमेरिकी या यूरोपीय प्रोडक्शन देखना शुरू कर सकते हैं, जिनमें बेहतर गुणवत्ता, संदेश, सिनेमाई तकनीक और सामग्री है।

हालांकि यह अविश्वसनीय लग सकता है, हम डिज्नी को छोड़ सकते हैं और कैनकन, मैक्सिको, कनाडा या यूरोप में एक्सकेरेट रिसॉर्ट जा सकते हैं: दक्षिण, पूर्वी अमेरिका और यूरोप में अन्य बेहतरीन गंतव्य हैं।
और भले ही आपको विश्वास न हो, मैक्सिको में भी मैकडॉनल्ड्स से बेहतर बर्गर हैं और उनमें बेहतर पोषण सामग्री है।

क्या किसी ने अमेरिका में पिरामिड देखे हैं? मिस्र, मैक्सिको, पेरू, ग्वाटेमाला, सूडान और अन्य देशों में अविश्वसनीय संस्कृतियों वाले पिरामिड हैं।

जानें कि प्राचीन और आधुनिक दुनिया के अजूबे कहाँ हैं… उनमें से कोई भी अमेरिका में नहीं है… ट्रम्प पर शर्म आती है, उन्होंने इसे खरीदा और बेचा होगा!
हम जानते हैं कि एडिडास मौजूद है, न कि केवल नाइकी और हम पैनम जैसे मैक्सिकन टेनिस जूते पहनना शुरू कर सकते हैं। हम जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज़्यादा जानते हैं।

उदाहरण के लिए, हम जानते हैं कि अगर ये 7 बिलियन उपभोक्ता उनके उत्पाद नहीं खरीदते हैं, तो बेरोजगारी होगी और उनकी अर्थव्यवस्था (नस्लवादी दीवार के भीतर) इतनी ढह जाएगी कि वे हमसे इस बदसूरत दीवार को तोड़ने की भीख मांगेंगे।

हम ऐसा नहीं चाहते थे लेकिन.. आप दीवार चाहते हैं, आपको दीवार मिलती है। ईमानदारी से आभार के साथ। »


संदीप देव-

कोलंबिया ने अपने नागरिकों के लिए अपना विमान अमेरिका भेज कर न केवल उनका सम्मान किया, बल्कि अमेरिकी को चेताया कि यदि हमारे देश में अपना विमान भेजा तो उतरने नहीं देंगे।

कोलंबिया के राष्ट्रपति नागरिकों का स्वागत करने विमान के अंदर गये और अपने नागरिकों से कहा, यह आपका देश है। यहां आपका सम्मान है।

लेकिन भारत का विदेशी मंत्री कल संसद में अमेरिकी प्रवक्ता बने हुए अमेरिका की तरफदारी कर रहे थे और भारत के उपराष्ट्रपति अपने नागरिकों के साथ अमेरिका के अमानवीय व्यवहार पर विपक्ष के उठाए मुद्दे पर हंस रहे थे!

भारत को कोलंबिया से भी छोटा बना दिया वर्तमान हुक्मरानों ने। समय किसी का सगा नहीं हुआ है, इतिहास अवश्य लिखा जाएगा!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन